भाेपाल । अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक और असत्य पर सत्य की विजय पताका का महापर्व विजयादशी आज गुरुवार काे देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने दशहरा पर्व पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने जीवन में भी बुराई को दूर कर अच्छाइयां अपनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने गुरुवार काे अपने ऑफिशियल साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा - महापर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमें 'यतो धर्मस्ततो जयः' का स्मरण कराकर सदैव धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की अथाह प्रेरणा देता है। आइए, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने हेतु संकल्पित हों। जय श्री राम!
You may also like
यूनिवर्सिटी में शर्मनाक हरकत! चपरासी ने छात्रा के साथ की दुष्कर्म की कोशिश
Airport Jobs 2025: एयरपोर्ट पर बिना परीक्षा मिल रही नौकरी, नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1.20 लाख महीने की सैलरी
वर्ल्ड स्माइल डे 2025: मुस्कुराना क्यों जरूरी है? वैज्ञानिक दृष्टि से समझें महत्व
दांतन में पुल धंसने से आवागमन ठप, छात्रों और ग्रामीणों में आक्रोश
जींद : हर ब्लाक में होगा एक-एक रोल मॉडल गांव