
पटना। पटना के पारस एमआरआई अस्पताल में बीते गुरुवार को चंदन मिश्रा हत्या मामले में बिहार पुलिस और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपित तौसिफ रजा उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बिहार पुलिस और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बीती देर रात तौसिफ रजा उर्फ बादशाह कोलकाता के आनंदपुर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक महिला, सचिन सिंह, यूनुस खान और हरीश सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेट शर्मा ने किसी की गिरफ्तारी से इनकार किया है।
जानकारी मिली है कि गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपित घायल भी हुआ है। तौसिफ को गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। जिस कार से वह भागता हुआ दिखाई दिया था, वह भी उसके पास से बरामद कर ली गई है। इससे पहले शुक्रवार रात कोलकाता से सटे न्यूटाउन के पॉश इलाके शापूरजी स्थित एक बहुमंजिला आवासीय परिसर से शूटरों को लाने और ले जाने वाले छह आरोपितों को गिरफ्तार किया था। बिहार पुलिस मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर आरोपितों के ठिकाने तक पहुंची थी। वे करीब छह-सात महीने से इस आवास में रह रहे थे। पेशेवर अपराधी शेरू सिंह फिलहाल बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद है। शेरू सिंह गिरोह पर चंदन मिश्रा की हत्या का आरोप है।
You may also like
भारत में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ CNG SUVs की तुलना
भारतीय टीम में वापसी के बाद, अब करुण नायर कर्नाटक टीम में भी वापिस लौटे
मनचले की सड़क पर हुई धुलाई! छात्रा ने 10 मिनट तक बरसाए थप्पड़, जूते से की खातिरदारी
झारखंड: चाईबासा में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
सज्जाद हुसैन : सिने जगत पर मैंडोलिन का जादू चलाने वाले अनोखे संगीतकार