देहरादून। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे में शामिल पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मीनाक्षी लेखी तिब्बत के दारचिन में घोड़े से गिर कर घायल हो गई। उनकी कमर में चोट लगी है। उन्हें वापस भारत लाया जा रहा है। कोरोना काल से बंद कैलाश मानसरोवर यात्रा 5 साल बाद फिर शुरू हुई है।
यात्रियों का पहला जत्था सकुशल लौट चुका। दूसरा जत्था यात्रा मार्ग में है। 48 यात्रियों के दूसरे जत्थे में शामिल भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी शनिवार को घोड़े से यात्रा कर रही थीं। तिब्बत के दारचिन के पास वे घोड़े से गिर गई, जिससे उनकी कमर में चोट आई है। उन्हें यात्रा अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
इस दौरान एक्स-रे में उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि उन्हें नाभीढांग तक लाया जा रहा है। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा जाएगा।
You may also like
नई दिल्ली में सोमवार से ओरिएंटल कप के तीसरे संस्करण की शुरुआत
भोपाल में ई-रिक्शा से स्कूली बच्चों की आवाजाही पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वदेश लौटे, दुबई- स्पेन दौरे को बताया अब तक की सफलतम विदेश यात्रा
भोपालः सिविल अस्पताल गोविंदपुरा हताईखेड़ा में 24 घंटे उपचार
पहले टी20 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया