
भाेपाल। आज मंगलवार काे भारत के गौरव, तिरंगे का अंगीकरण दिवस है। हर वर्ष 22 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1947 में आज ही के दिन संविधान सभा की बैठक में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था । इसअवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने शुभकामनाएं देते हुए अधिकारों के संरक्षण का संकल्प दाेहराया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा...राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।तिरंगे की आन-बान-शान को विश्व पटल पर सतत बढ़ाने की प्रेरणा देने वाले इस पावन अवसर पर आइए, संकल्प लें कि कर्तव्य निर्वहन से देश की सेवा कर तिरंगे का मान बढ़ाते रहेंगे।
You may also like
क्रिप्टो से सोशल मीडिया तक...Gen Z के इन्वेस्टमेंट के ये 4 सीक्रेट जो ओल्ड जेनरेशन से हैं बिल्कुल अलग
जगदीप धनखड़ पर कांग्रेस की नरमी के पीछे की रणनीति क्या है?
ट्रेनों पर पथराव की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान
एएसडी मतदाता का डाटा पुनः होगा सत्यापित, डीएम ने की बैठक
हत्या के प्रयास में दो वांछित आरोपित गिरफ्तार