
इंदौर (मध्य प्रदेश)। देश में मिनी मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर शहर के रानीपुरा क्षेत्र में जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टॉकीज के पीछे एक पांच मंजिला मकान धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे कुल 14 लोगों में से 12 को बचा लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर शिवम वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से एक के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका उपचार किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात लगभग नौ बजे जवाहर मार्ग में झंडा चौक के पास दौलतगंज में प्रेम टॉकीज के पीछे हुआ। सूचना मिलते ही
नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी के माध्यम से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, इस मकान में छह परिवार रहते हैं। राहत और बचाव अभियान में एसडीईआरएफ की टीम की भी मदद ली गई।
You may also like
ताबड़तोड़ ऑफर! फोन के दाम में टैबलेट्स, Amazon Sale में सस्ते Tablet पर भी 4000 तक की छूट
Karnataka Caste Census: कर्नाटक में जातीय जनगणना पर विवाद, हाईकोर्ट पहुंचे ब्राह्मण, वोक्कालिगा और लिंगायत संगठन
दुनिया का सबसे ताकतवर जूस, जिसे पीते ही शरीर में आ जाती है ताकत और सभी लोग रोग दूर
बसपा में जाने की अटकलों पर आजम बोले- जेल में किसी से बात नहीं, अनुमान लगाने वाले ही बताएं
जीएसटी में कटौती से लोगों में खुशी की लहर, ग्राहक बोले- एसयूवी की खरीद पर 80,000 रुपए की बचत हुई