
मुंबई। मुंबई के सांताक्रूज़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक कथित तांत्रिक ने महिला को बुरी आत्माओं से मुक्ति दिलाने के अनुष्ठान के नाम पर झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। सांताक्रूज़ पुलिस ने कथित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान अब्दुल राशिद (45) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय महिला पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। वह राशिद से मदद मांगने आई थी और उसकी कमज़ोरी का फायदा उठाते हुए राशिद ने उसे यकीन दिलाया कि उसके ऊपर भूत सवार है। उसे तथाकथित बुरी आत्माओं से मुक्ति दिलाने के लिए वह तांत्रिक अनुष्ठान कर सकता है। राशिद ने अगस्त महीने की शुरुआत में महिला को अनुष्ठान के बहाने मिलने के लिए बुलाया। उसी दौरान उसने कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में महिला को लगा कि यह कृत्य "उपचार" का हिस्सा है, लेकिन बाद में उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। इसके बाद उसने सांताक्रूज़ पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने राशिद के खिलाफ BNS की धारा 64, 64(2) के तहत मामला दर्ज किया। उसके ऊपर महाराष्ट्र मानव बलि एवं अन्य अमानवीय, दुष्ट और अघोरी प्रथाओं और काला जादू निवारण एवं उन्मूलन अधिनियम, 2013 (अंधविश्वास निवारण अधिनियम) के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
You may also like
कबीर बेदी की चौथी शादी: उम्र का फासला और प्यार की कहानी
डांस करने में मग्न था दूल्हा दुल्हन ने गुस्से में दोस्त केˈ साथ ले लिए फेरे
ऊंट ने मालिक का सिर जबड़े में फंसा कर तरबूज की तरहˈ तोड़ दिया 10 सेकंड में ही मौत… खौफनाक था मंजर
फास्टैग रिचार्ज: टोल भुगतान को बनाएं आसान
ये है दुनिया की सबसे अमीर और सुंदर क्रिकेटर 5 साल मेंˈ टूटी शादी। कम उम्र के खिलाड़ी से है संबंध