Next Story
Newszop

तेज रफ्तार ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की माैत, 10 से ज्यादा घायल

Send Push
image

सतना। सतना जिले के अमरपाटन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हाे गया। यहां तेज रफ्तार ऑटाे और टैक्टर की जाेरदार टक्कर हाे गई। हादसे में एक व्यक्ति की माैत हाे गई, जबकि करीब दस से ज्यादा लाेग घायल हुए है। सभी घायलाें काे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार घटना उचेहरा थाना क्षेत्र के इटमा गांव के पास शनिवार रात करीब 10 बजे की है। ऑटो में सवार लोग मंगरौरा के रहने वाले थे, जो सतना के टिकुरिया टोला में एक तिलक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दाैरान ऑटो की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में मंगरौरा निवासी बड़कू चौधरी की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को अस्पताल में रखा गया है। उचेहरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loving Newspoint? Download the app now