खड़गपुर। खड़गपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 20 में गुरूवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर खड़गपुर नगर निगम की चेयरपर्सन कल्याणी घोष, वार्ड की काउंसिलर पी. प्रभावती, पुलिस बल और नगर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने “लावारिस लाश” के रूप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह सड़क किनारे एक महिला को मृत अवस्था में देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही खड़गपुर टाउन पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर जिला अस्पताल भेज दिया।
चेयरपर्सन कल्याणी घोष ने कहा कि प्रशासन मृतका की पहचान सुनिश्चित करने और परिजनों तक सूचना पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। पार्षद पी. प्रभावती ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
You may also like

बिहार विधानसभा चुनाव: प्रथम चरण में 121 सीटों पर 60.18 प्रतिशत मतदान

3 दिन की नवजात को Air Ambulance से मुंबई भेजा, MP में पहली बार इतने छोटे शिशु को किया एयरलिफ्ट

सीवी रमन बर्थडे: भौतिकी में नोबेल पाने वाले पहले एशियाई, जिसकी खोज से विश्व पटल पर चमका भारत

फरहान अख्तर की '120 बहादुर' का दमदार ट्रेलर रिलीज, स्क्रीन पर दिखेगी वीरगाथा

बिहार ने वोटिंग में रचा इतिहास! पहले चरण में ही मतदान के 1951 से अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त




