बता दें कि सुरेश कुमार कांसरदा की ढाणी दिवाली के निवासी थे। वह परासिया में सीआईएसएफ यूनिट में तैनात थे। गुरुवार को लहगडुआ-आंखवाड़ी के पास वह वाहन से उतरकर शौच के लिए पहाड़ी की ओर गए। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह करीब 60 फीट गहरी खाई में गिर गए।
रस्सी की मदद से बाहर निकाला गया
साथी जवानों ने तुरंत डायल 100 पर कॉल किया। परासिया पुलिस का अमला मौके पर पहुँचा। पुलिसकर्मी खाई में उतरे और रस्सी की मदद से जवान को बाहर निकाला। सुरेश के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें 108 एम्बुलेंस से परासिया अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आज होगा अंतिम संस्कार
सैनिक के रिश्तेदार गोमावाली निवासी सुरेंद्र भावरिया ने बताया कि सुरेश का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर 12 बजे श्रीमाधोपुर के जालपाली थाने पहुँचेगा। वहाँ से तिरंगे के साथ शहीद का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव ले जाया जाएगा।
You may also like
कुलधरा की वीरान गलियों में रात होते ही मंडराते हैं डरावने साए! क्या सदियों पुराना श्राप अब भी है प्रभावी? वीडियो क्लिप में देखे खौफनाक मंजर
अमेरिका की चौधराहट खत्म हो चुकी है : अमर बाउरी
चिराग पासवान भी सरकार के अंग हैं : तेजस्वी यादव
एक मर्डर के चक्कर में हुआ दूसरा चौंकाने वाला खुलासा, सुनकर पुलिस भी हैरान
भारत से मुकाबले के लिए खरीदे चीनी Z-9EC हेलीकॉप्टर बने पाकिस्तानी नेवी का सिरदर्द, उड़ान भरने तक में फेल, क्या करेंगे मुनीर?