धौलपुर से नोएडा जाने वालों के लिए खुशखबरी है। रविवार से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने धौलपुर वासियों के लिए नोएडा के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सेवा धौलपुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह बस सैंया, आगरा, कुबेरपुर, मथुरा कट और परीचौक होते हुए नोएडा जाएगी।
धौलपुर से नोएडा का समय
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धौलपुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर बस 5:20 बजे सैंया, 6:00 बजे आगरा, 7:00 बजे कुबेरपुर, 7:50 बजे मथुरा कट और 9:30 बजे परीचौक पहुँचेगी। नोएडा पहुँचने का समय सुबह 10:00 बजे निर्धारित किया गया है।
नोएडा से धौलपुर का समय
वापसी के लिए बस सुबह 11 बजे नोएडा से रवाना होगी। यह 11:30 बजे परीचौक, दोपहर 2:00 बजे कुबेरपुर और दोपहर 3 बजे आगरा पहुँचेगी। बस शाम 4.15 बजे आगरा से धौलपुर के लिए रवाना होगी। बस यात्रा शुरू होने से शहर के लोगों को सुविधा होगी। इससे उन्हें धौलपुर से नोएडा के लिए सीधी सेवा उपलब्ध हो जाएगी।
You may also like
महंगा पड़ा फेसबुक वालाˈ प्यार जब दुकान के अंदर मचा हंगामा देखकर सब हुए दंग
बुढ़ापा रहेगा दूर कोसोंˈ दूर चेहरे पर चमक और शरीर में ताकत के लिए रात में करें इसका सेवन
मशीन और गाय काˈ दिलचस्प संगम है ये आविष्कार देखकर आप भी कहेंगे- गांववालों का कोई तोड़ नहीं
लिवर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद खाद्य पदार्थ: जानें कैसे रखें इसे स्वस्थ
इधर दूल्हे को करायाˈ इंतजार तो उधर प्रेमी संग खेत में दुल्हन ने फेरों से पहले कर डाला कांड