Next Story
Newszop

सिरोही में दहशत का अंत! लोगों को शिकार बनाने वाले लेपर्ड की वन विभाग के पिंजरे में जाते ही मौत, मचा हड़कंप

Send Push

सिरोही जिले के वाण गांव के आसपास पिछले तीन-चार दिनों में तीन लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए की भूख-प्यास से मौत हो गई। तेंदुए के एक पैर में चोट थी, जिसके कारण वह शिकार नहीं कर पा रहा था। ऐसे में संभव है कि भूख-प्यास से उसकी मौत हुई हो। मेडिकल बोर्ड की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया।डीएफओ मृदुला सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन पहले सूचना मिली थी कि वाण गांव में एक तेंदुआ घूम रहा है और लोगों पर हमला कर रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू किए। रात एक बजे तेंदुआ लंगड़ाता हुआ पिंजरे में आया और वहीं लेट गया।

पैर में भी थी चोट
डीएफओ ने बताया कि तेंदुए के एक पैर में चोट थी, जिसके कारण वह शिकार नहीं कर पा रहा था। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। रात एक बजे तेंदुआ लंगड़ाता हुआ पिंजरे में आया और वहीं लेट गया। वन विभाग की टीम ने देखा कि वह काफी बीमार लग रहा था। 

रात दो बजे पिंजरे में ही उसकी मौत हो गई। मृत तेंदुए को सिरोही वन विभाग की नर्सरी ले जाया गया। मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। जांच में पता चला कि पैर में चोट लगने के कारण वह शिकार नहीं कर पा रहा था। भूख-प्यास के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Loving Newspoint? Download the app now