राजस्थान के झुंझुनू शहर के पास बीहड़ इलाके में गुरुवार शाम को दो तेज रफ्तार कारों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 8-10 लोग घायल हो गए। तीन घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर काफी चीख पुकार मच गई और दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया।
टक्कर के बाद स्विफ्ट का इंजन 20 फीट दूर जा गिरा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद स्विफ्ट कार का इंजन करीब 20 फीट दूर जा गिरा। वाहनों में बैठी महिलाएं और बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट का इंजन उखड़कर करीब 20 फीट दूर जा गिरा। दोनों वाहन चकनाचूर हो गए। हादसे के तुरंत बाद करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में समय लग गया। इसलिए घायलों को निजी वाहनों से भेजना पड़ा।
आग का गोला बनी अर्टिगा कार
हादसे के बाद जब अर्टिगा कार को क्रेन से उठाकर थाने ले जाया जा रहा था, तभी अचानक अर्टिगा आग का गोला बन गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही लपटें दिखाई दे रही थीं। तुरंत मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक अर्टिगा कार जलकर राख हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाने के एएसआई आशुतोष अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही कोतवाली और बगड़ थाना पुलिस भी वहां पहुंच गई। सभी वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर थाने ले जाया गया। घटनास्थल पर वाहनों में खून के धब्बे और टूटे हुए कांच बिखरे पड़े थे, जो हादसे की भयावहता को बयां कर रहे थे।
You may also like
Vivo X200 FE: छोटे साइज में बड़ा धमाका! लॉन्च से पहले लीक हुई बड़ी बातें
झुंझुनूं की हार से उभरने के लिए कांग्रेस ने चली बड़ी चाल, चोपदार की अहम पदों पर नियुक्ति से के बदलेंगे समीकरण ?
मध्य प्रदेश में मातृ और नवजात मृत्यु दर की चिंताजनक स्थिति
2025 का सबसे स्टाइलिश फोल्डेबल फोन? Xiaomi Mix Flip 2 की पहली झलक देखिए
भारत ने चीन, रूस, तजाकिस्तान, कजाकिस्तान और बेलारूस को दी ऑपरेशन 'सिंदूर' की जानकारी