राजस्थान के जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक विष्णु चरण मलिक ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित नागरिकता प्रमाण पत्र वितरण शिविर में 964 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। नागरिकता प्रमाण पत्र हाथ में आते ही आंखों से दशकों पुराना इंतजार बह निकला। चेहरे पर संतोष और दिल में भारत माता के प्रति लगाव साफ दिखाई दे रहा था। विस्थापन का दर्द अब भारतीय नागरिक होने के गौरव में बदल गया है।
यह सिर्फ कागज नहीं, आपकी नई पहचान है
मलिक ने इस ऐतिहासिक क्षण को विस्थापितों के संघर्ष, धैर्य और उम्मीद की जीत बताते हुए सभी नए नागरिकों को बधाई दी और कहा कि आज आपको सिर्फ कागज नहीं, बल्कि अपनी पहचान मिली है।
कर्तव्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें
उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि आज आपकी भारतीय नागरिकता की औपचारिक शुरुआत है। केंद्र और राज्य सरकार आपके कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। ये 964 प्रमाण पत्र सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि संघर्ष और साहस की 964 कहानियां हैं।
नागरिकता प्रमाण पत्र वितरण जारी रहेगा
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर प्रथम) उदय भानु चारण ने बताया कि दो दिवसीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरण शिविर शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को कुल 964 पाक शरणार्थियों को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
You may also like
Chanakya Niti: जीवन' में भूलकर भी इन लोगों को नींद में न उठाएं.. वरना लाइफ हो जाएगी तबाह
Chanakya Niti: जीवन' में भूलकर भी इन लोगों को अपने घर पर न बुलाएं.. वरना खुशियों पर लग जाएगा ग्रहण
Chanakya Niti: महिला' को संतुष्ट करने के लिए पुरुषों में होनी चाहिए ये गुण.. फिर स्त्री सब कुछ देने को हो जाती है तैयार
Chanakya Niti: चाणक्य' के अनुसार अच्छी चरित्र वाली महिलाओं में होती है ये 3 गुण.. देखते ही करें पहचान
Chanakya Niti: चाणक्य' के अनुसार सुबह उठते ही करें ये काम.. फिर सफलता चूमेगी आपके कदम