राजस्थान के सीकर जिले में शुक्रवार को राव राजा कल्याण सिंह बहादुर की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ मुख्य वक्ता रहे। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने की। इसके साथ ही धोद विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व चेयरमैन जीवन खां और कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
डोटासरा के बयान पर राठौड़ का पलटवार
इस समारोह में मीडिया से बातचीत में राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के चूरू का पानी रोकने संबंधी बयान पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा, ''लोकतंत्र में हार-जीत सिक्के के दो पहलू हैं। अगर डोटासरा हार के बाद भी मुझे ताकतवर मानते हैं तो इसके लिए उन्हें धन्यवाद।'' राठौड़ ने डोटासरा पर सुर्खियों में बने रहने के लिए बेबुनियाद बयानबाजी करने का आरोप लगाया और कहा कि भजनलाल सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
समारोह का शुभारंभ एवं सम्मान समारोह
कार्यक्रम की शुरुआत राव राजा कल्याण सिंह के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर सामाजिक कार्यों में योगदान देने वालों को पुरस्कृत किया गया। तीन विशेष अलंकरण दिए गए। पहला महाराज शेखाजी अलंकरण (1 लाख रुपए) मानव सेवा एवं सामाजिक कार्यों के लिए डॉ. वीके जैन को दिया गया। दूसरा राव राजा कल्याण सिंह रत्न (51 हजार रुपए) झुंझुनूं के खेतड़ी निवासी मुकेशानंद महाराज को गौ सेवा एवं गौशाला संचालन के लिए दिया गया। तीसरा राजकुमार हरदयाल सिंह रत्न (51 हजार रुपए) तारपुरा के दीप सिंह शेखावत को युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए दिया गया।
राव राजा कल्याण सिंह की विरासत
सभी वक्ताओं ने राव राजा कल्याण सिंह को सीकर का कल्याणकारी शासक बताया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। जब महिला शिक्षा का प्रचलन कम था, तब उन्होंने बालिका विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की। सांवली में श्री कल्याण अस्पताल एवं श्री कल्याण आरोग्य सदन उनके स्वास्थ्य क्षेत्र में दिए गए योगदान के प्रतीक हैं। इसके अलावा रामलीला मैदान में सांस्कृतिक रंगमंच और कई पुस्तकालयों का निर्माण भी उनकी देन है।
सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले की बहाली पर राठौड़ की राय
सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले की बहाली की मांग पर राठौड़ ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कमेटी के आधार पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने बिना संसाधन और इंफ्रास्ट्रक्चर के 19 जिले और तीन संभाग बनाए, जिनकी समीक्षा की जानी चाहिए। राठौड़ ने भरोसा दिलाया कि कमेटी पुनर्विचार कर उचित निर्णय लेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीकर भाजपा का गढ़ है और यहां कोई दुश्मनी नहीं है।
You may also like
DGCA Action After Air India Plane Crash : डीजीसीए का एक्शन, एयर इंडिया को तीन अधिकारियों को हटाने का दिया आदेश, सुरक्षा संबंधी लापरवाही बरतने का आरोप
ईरान युद्ध में इजरायल को बहुत बड़ा झटका, चीन और रूस ने यूनाइटेड फ्रंट बनाने का दिया प्रस्ताव, ट्रंप को जिनपिंग-पुतिन का संदेश
पीएम मोदी के प्रयास से योग मदरसे तक पहुंचा, अभ्यास से किसी धर्म को कोई नुकसान नहीं : वसीम खान
सोनिया गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं : राम कदम
Infinix GT 30 Pro 5G की 5 ऐसी खूबियां जो आपको दीवाना बना देंगी!