भीलवाड़ा में जब एक विचित्र सिर और चेहरे वाली बच्ची ने जन्म लिया तो पूरा परिवार हैरान रह गया। नवजात बेटी का चेहरा देखकर मां डर गई। बच्ची का सिर शरीर से बड़ा है, आंख, नाक और मुंह सब विकृत हैं। डॉक्टर का कहना है कि ऐसे बच्चे जेनेटिक डिसऑर्डर के कारण पैदा होते हैं। ऐसे बच्चों के बचने की संभावना बहुत कम होती है। मामला जिले के जहाजपुर के कीर मोहल्ला का है।
पहली बेटी पूरी तरह स्वस्थ, यह दूसरी संतान है
जानकारी के अनुसार जहाजपुर के कीर मोहल्ला में रहने वाले अर्जुन लाल (26) की पत्नी पिंकी (25) के यहां शुक्रवार को यह बच्ची पैदा हुई। पिंकी की पहली संतान 2 साल की बेटी पूरी तरह स्वस्थ है। जहाजपुर के महिला वार्ड में भर्ती पिंकी ने बेटी को जन्म दिया तो परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन बच्ची को देखकर सभी डर गए। अर्जुन लाल जहाजपुर में खेतीबाड़ी करते हैं और फलों का ठेला लगाते हैं। पिंकी की सास कैलाश ने बताया- 30 साल पहले मेरा भी ऐसा ही बच्चा हुआ था। लेकिन वह ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रह सका। अब मेरे सबसे छोटे बेटे (अर्जुन) का भी ऐसा ही बच्चा हुआ है। आज (शुक्रवार) ऐसा ही हुआ। अर्जुन की बेटी स्वस्थ है। अगर हमें पहले पता होता कि ऐसा बच्चा पैदा होने वाला है तो हम कुछ इलाज करवा लेते, लेकिन हमें कैसे पता कि कैसा बच्चा पैदा होने वाला है?
डॉक्टर बोले- यह दुर्लभ स्थिति है, जेनेटिक डिसऑर्डर
जहाजपुर अस्पताल के डॉक्टर रोहिताश मीना ने बताया- यह दुर्लभ स्थिति है। इस तरह का बच्चा जेनेटिक डिसऑर्डर के कारण पैदा होता है। इसे कोलाइडियल वे भी कहते हैं। इसमें बच्चे को कई तरह की समस्याएं होती हैं। इस बच्चे की त्वचा रूखी होती है। आंखों का विकास नहीं हुआ होता। दिल में भी दिक्कत हो सकती है। ऐसे बच्चों के बचने की संभावना बहुत कम होती है। 100 में से सिर्फ 10 फीसदी बच्चे ही बच पाते हैं। वे भी ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रह पाते। ऐसे बच्चों को खाने-पीने की समस्या के साथ कई तरह की बीमारियां होती हैं।
You may also like
बीमा पर सरकार जब GST खत्म करना चाहती हैं फिर भी क्यों हो रहा विरोध, क्या है बीमा कंपनियों को परेशानी ?
हथनी का दूध पीना चाहती थी छोटी बच्ची, पकड़ लिया थन, बोली- दूध दो.. देखें फिर क्या हुआ – Video
Bajaj Allianz की पॉलिसी आपके पास भी है? इन 15,000 से ज्यादा अस्पतालों में नहीं मिलेगा इलाज का मौका, ये है कारण
गेम ओवर: IPL से लेकर इन बड़े इवेंट्स तक, ऑनलाइन गेमिंग बैन से ऐसे साफ हो जाएंगे 4500 करोड़ रुपए
क्या TikTok की भारत में हो गई वापसी? भारत सरकार की तरफ से आया ये बयान