सुपर ओवर से पहले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 52 गेंद पर शतक लगाया। यह टी20 का उनका पहला शतक था। निसांका पारी की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे। उन्होंने सभी गेंदबाजों पर अटैक किया और फील्ड के हर क्षेत्र में शॉट लगाए। निसांका आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। वह 58 गेंद पर 6 छक्के और 7 चौके की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए।
कुसाल परेरा ने 32 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। परेरा ने निशांका के साथ दूसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की। कप्तान असलांका 5 और कामिंडु मेंडिस 3 रन बनाकर आउट हुए। शनाका 11 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका को आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी। टीम 2 रन बना सकी और मैच ड्रॉ रहा। भारत की तरह श्रीलंका भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन ही बना सकी।
सुपर ओवर से पहले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 52 गेंद पर शतक लगाया। यह टी20 का उनका पहला शतक था। निसांका पारी की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे। उन्होंने सभी गेंदबाजों पर अटैक किया और फील्ड के हर क्षेत्र में शॉट लगाए। निसांका आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। वह 58 गेंद पर 6 छक्के और 7 चौके की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए।
Also Read: LIVE Cricket Scoreश्रीलंका के लिए महिश तिक्षाणा, दुश्मंथा चमीरा, वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका और कप्तान असलांका ने 1-1 विकेट लिए।
Article Source: IANSYou may also like
नकली बायो उर्वरक बेचने वाली इकाइयों पर किरोड़ीलाल मीणा का एक्शन, कबत किये 64 हजार बैग
आयड़ नदी में बहे युवक का शव 25 दिन बाद मिला, प्रतापनगर के रवि वाल्मीकि के रूप में हुई शिनाख्त
PM मोदी की क्रिकेट पोस्ट पर कांग्रेस का हमला, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं – शहीदों की तुलना खिलाड़ियों से करना शर्मनाक
नवरात्रि 2025: दुर्गा अष्टमी और संधि पूजा का महत्व
कर्नाटक की गुफा में मिली रूसी महिला बच्चों के अपने वतन लौटी