आगरा में एक शादी का बेहद दुखद अंत हुआ है। दुल्हन की शादी के केवल 24 घंटे बाद ही उसकी अर्थी सज गई। दूल्हा राजू ने अपनी दुल्हन को शादी के बाद गोद में उठाकर घर लाया था और सात फेरे लेकर हमेशा साथ रहने का वादा किया था। लेकिन यह बंधन केवल 24 घंटे का ही साबित हुआ। यह घटना थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के महादेव गली में हुई। राजू की शादी आगरा की सोनिया से हुई थी। शादी के माहौल में सभी खुश थे, लेकिन शादी के दूसरे दिन दुल्हन की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
सोनिया को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया।
दुल्हन के मायके वालों को इस घटना की सूचना दी गई। दुल्हन के भाई करन कुमार और अन्य रिश्तेदार फतेहपुर सीकरी पहुंचे और पुलिस को सोनिया की आकस्मिक मृत्यु के बारे में जानकारी दी। शादी के दूसरे दिन दुल्हन की मौत ने कस्बे में चर्चा का विषय बना दिया।
दूल्हे का बयान
दूल्हा राजू ने कहा कि उसने शादी से कई सपने देखे थे, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। अचानक दुल्हन की तबीयत खराब हो गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी जानकारी मिली है कि दुल्हन की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब थी। शादी की तारीख नजदीक आने पर परिवार ने शादी कर दी, लेकिन शादी के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। अंततः दूसरे दिन ही सोनिया की मौत हो गई।
You may also like
दिल्ली-एनसीआर : मौसम विभाग का अलर्ट, हीट वेव का असर आज से शुरू
योगी सरकार टैरिफ वॉर को अवसर बनाएगी, 2030 तक निर्यात तीन गुना करने का लक्ष्य
ट्रेन के स्लीपर कोच में पत्नी के साथ चढ़ा शख्स, फिर हुई रात, तभी किया कुछ ऐसा, मच गया बवाल ⤙
The Accountant 2: बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
बड़े अय्याश हैं डोनाल्ड ट्रंप! बोले- इवांका का फिगर मस्त बेटी नहीं होती तो फिर मैं ⤙