भारत और इटली के नौसेना अधिकारी
भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट INS त्रिकंड 28 सितंबर 2025 को इटली के टारांटो बंदरगाह पर पहुंचा। यह यात्रा भारत और इटली के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस दौरे से दोनों देशों के रक्षा सहयोग को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
सेना द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जहाज के आगमन पर भारतीय नौसैनिक दल ने इटली की नौसेना के अधिकारियों के साथ पेशेवर चर्चाएं और क्रॉस-डेक विजिट्स की। इन कार्यक्रमों में दोनों देशों की नौसेनाओं ने समुद्री सुरक्षा, संयुक्त अभ्यास और क्षेत्रीय स्थिरता पर अपने अनुभव साझा किए और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती
इस अवसर पर INS त्रिकंड के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी ने इटली की नौसेना के रियर एडमिरल आंद्रेया पेट्रोनी से औपचारिक मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। आने वाले समय में दोनों देशों के नौसेना सैनिकों के बीच साझा प्रेक्टिस कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है।
संयुक्त समुद्री हितों की रक्षा
भारतीय नौसेना के अनुसार, यह दौरा न केवल भारत-इटली रक्षा सहयोग को नई दिशा देगा, बल्कि हिंद महासागर और भूमध्य सागर में साझा समुद्री हितों की रक्षा के लिए संयुक्त प्रयासों को भी प्रोत्साहित करेगा। INS त्रिकंड एक अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट है, जिसे समुद्री निगरानी, एंटी-सबमरीन ऑपरेशन और युद्ध संचालन के लिए डिजाइन किया गया है। यह तैनाती भारतीय नौसेना की मिशन डेप्लॉयमेंट रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य मित्र देशों के साथ समुद्री साझेदारी को मजबूत करना है।
INS त्रिकंड का परिचय
INS त्रिकंड भारतीय नौसेना का तलवार श्रेणी का युद्धपोत है। यह भारतीय नौसेना द्वारा आदेशित तलवार श्रेणी के युद्धपोतों के दूसरे बैच का तीसरा और अंतिम जहाज है। इसे कलिनिनग्राद, रूस में यंतर शिपयार्ड द्वारा निर्मित किया गया था और 29 जून 2013 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
You may also like
लगातार रन बनाने के बाद भी टीम से रहने पड़ता बाहर... शतक लगाने के बाद ध्रुव जुरेल ने कही ऐसी बात, जीता सबका दिल
Irani Cup: विदर्भ ने दूसरी पारी में बनाई 200 से ज्यादा रनों की बढ़त, मुश्किल में रजत पाटीदार की रेस्ट ऑफ इंडिया
GF का फोन था बिजी रात 2` KM पैदल चल घर पहुंच गया प्रेमी; प्रेमिका की हरकत देख खो दिया आपा
अ.भा. कायस्थ महासभा के तत्वावधान में श्री चित्रगुप्त कथा शनिवार से
नेपाल से फरार कैदी चंपावत में गिरफ्तार, एसएसबी ने एपीएफ को सौंपा