झांसी। शादियों में अक्सर विवाद उत्पन्न होते हैं, जो कभी-कभी मंडप से थाने तक पहुंच जाते हैं। कुछ मामलों में सुलह हो जाती है, लेकिन कई बार दुल्हन बिना लिए ही लौट जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आया है। यहां बारात का स्वागत धूमधाम से किया गया और सभी रस्में पूरी की गईं।
जयमाल के बाद दूल्हा और दुल्हन ने फेरे लिए। विदाई का समय आया, लेकिन जैसे ही दूल्हा कार में बैठने लगा, वह अचानक गिर पड़ा। गिरते ही दूल्हे ने अजीब हरकतें करनी शुरू कर दीं, जिससे दुल्हन हैरान रह गई और उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। इस पर विवाह स्थल पर हंगामा मच गया और मामला थाने तक पहुंच गया। दूल्हा पक्ष दुल्हन को ले जाने पर अड़ा रहा, जबकि दुल्हन पक्ष ने मिर्गी की बीमारी छिपाने का आरोप लगाया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीगोल खिड़की निवासी दीपक शाक्या की 28 वर्षीय बहन आरती की शादी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजकुमार से तय हुई थी। दो महीने पहले सगाई हुई थी और शादी 11 तारीख को हुई। विदाई के समय दूल्हा कार में बैठने के लिए गया, तभी वह गश खाकर गिर पड़ा। परिवार वालों ने जब उसे संभालने की कोशिश की, तब दूल्हा कुछ देर बाद ठीक हो गया। यह देखकर दुल्हन ने कार से उतरने का निर्णय लिया।
दूसरी ओर, ससुराल वाले दुल्हन को ले जाने पर अड़े रहे, जिससे विवाद बढ़ गया। मामला कोतवाली थाने पहुंचा। दुल्हन पक्ष का कहना है कि दूल्हा मिर्गी से पीड़ित है, जबकि दूल्हा पक्ष का कहना है कि उसे मिर्गी नहीं है। अब मामला मेडिकल जांच तक पहुंच गया है और पुलिस इस विवाद का समाधान निकालने में जुटी है।
You may also like
पत्नी ने पहना सोने का हार तो पुलिस ने पति को बुला लिया थाने, जानें फिर क्या हुआ 〥
Supreme Court : पिता की ऐसी प्रॉपर्टी पर बेटे का कोई अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला। 〥
Helmet Rules : टू व्हीलर चलाने वालों के लिए नया नियम हुआ जारी, जान ले नहीं तो लगेगा भारी जुर्माना। 〥
जानिए शरीर का तेजी से मोटापा क्यों बढ़ता है और इसे रोकने के तरीके
इस खिलाड़ी का ऐतिहासिक कारनामा, 73 साल में पहली बार हुआ ऐसा! 〥