शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक दुखद घटना में बारातियों से भरी पिकअप पलट गई। इस हादसे में पिकअप के नीचे दबने से पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में से पांच की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, सीधी जिले के बहेरा डोल के मझौली से बैगा परिवार के लड़के की बारात देवलौंद के करौंदिया गांव आई थी। विवाह समारोह के बाद, बाराती मझौली लौट रहे थे, तभी करौंदिया गड़ा रोड पर उनकी पिकअप एक बाइक से टकरा गई। इस टक्कर के बाद पिकअप पलट गई, जिससे कई बाराती नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच बारातियों की मृत्यु हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों का इलाज जारी
ब्यौहारी ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित प्रकाश ने कहा कि घायलों का इलाज देवलौंद अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि वह भी मौके पर पहुंच रहे हैं।
You may also like
चुनाव आयोग पक्षपाती और सरकार के हाथों का खिलौना : राशिद अल्वी
चीन में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कॉपीराइट के पंजीकरण की संख्या अधिक
हरियाणा : नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत जींद में साइक्लोथॉन का आयोजन, सीएम सैनी होंगे शामिल
सावधान! “PM Modi AC Yojana 2025” के नाम पर चल रही है बड़ी धोखाधड़ी, PIB ने बताया फर्जी
Stock Market Closing: सेंसेक्स और निफ्टी उछाल के साथ बंद, निवेशक खुश