आगरा में पत्नी के कोर्ट में दहेज और अन्य मुकदमे दायर करने पर पति समझौता कर घर ले गया। आरोप है कि वहां ले जाकर प्रेमिका को घर पर बुलाकर पिटाई करा दी। शिकायत पर ताजगंज पुलिस ने पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ताजगंज थाना क्षेत्र की महिला ने केस दर्ज कराकर पुलिस को बताया कि पांच साल पहले नकुल से उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद पति और अन्य ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे। विरोध पर मारपीट करते। दो साल से वो मायके में रह रही थीं। वहां से परेशान होकर उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में दहेज के अलावा अन्य मुकदमे दायर किया।
कोर्ट में समझौता कर पति और अन्य ससुराल वाले अपनी जिम्मेदारी पर ससुराल लेकर आ गए। आने पर पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चला। विरोध करने पर पति ने मारपीट कर बात करना बंद कर दिया। छह दिन पहले प्रेमिका को फोन कर घर बुला लिया। पति ने उनके हाथ पकड़ लिए और प्रेमिका से पिटवाया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।
You may also like
भारत के दूसरे सबसे बड़े रईस है Gautam Adani, जाने 1 लाख रुपए रोज के खर्च पर कितने दिन चलेगी उनकी दौलत ? जाने पूरा गणित
UPSC NDA-I और CAPF ACs परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा
बेहद खतरनाक थी ट्रेन की छत पर छैंया-छैंया` गाने की शूटिंग, निकलने लगा था मलाइका अरोड़ा का खून
धनतेरस और समुद्र मंथन: दिवाली का पौराणिक महत्व
Integris Medtech की 925 करोड़ रुपये का IPO लॉन्च करने की तैयारी, भारत की दूसरी सबसे बड़ी मेडिकल टेक कंपनी ने भरा DRHP