दिल्ली में गुरुवार सुबह पुलिस और कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में पुलिस ने दोनों अपराधियों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कार्तिक जाखड़ और कविश के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, न्यू अशोक नगर इलाके में पुलिस टीम ने दोनों संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। लेकिन रुकने के बजाय उन्होंने पुलिस पर गोलियां दाग दीं। अचानक हुई इस फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों को निशाना बनाकर उनके पैरों में गोली मारी। घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि दोनों अपराधियों पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश करेगी कि गैंग के बाकी सदस्यों का ठिकाना कहां है और उनकी आगामी आपराधिक योजनाएं क्या हैं।
उल्लेखनीय है कि इसी महीने की शुरुआत में झारखंड एटीएस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अहम सदस्य मयंक सिंह को अज़रबैजान की राजधानी बाकू से प्रत्यर्पित किया था। यह झारखंड पुलिस के इतिहास का पहला सफल प्रत्यर्पण माना गया। एटीएस अधिकारियों का कहना था कि मयंक सिंह, अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच एक अहम कड़ी की तरह काम करता था। उसके खिलाफ झारखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।
दिल्ली में हुई इस मुठभेड़ को पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ी सफलता मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि गैंग के बाकी सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
You may also like
मां के साथ 'अजीब दास्तां है ये' गाती नजर आईं आकांक्षा सिंह, बोल को लेकर हुई बहस
सोने का दाम 1.01 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार, चांदी ऑल-टाइम हाई पर
बिहार में नेपाल बॉर्डर से तीन पाकिस्तानी घुसे, सूचना देने वालों के लिए 50 हजार रुपए इनाम की घोषणा
विरार इमारत हादसा : बिल्डर और जमीन मालिक पर लापरवाही का आरोप, एफआईआर दर्ज
मौसा ने तोड़ा भरोसे का रिश्ता भांजी के कमरे में घुसकर की घिनौनी हरकत शिकायत करने पर पिता और चाचा ने भी बना लिया`