केरल में सबरीमाला के दौरे पर गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर आज बाल-बाल बच गया। लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर का एक हिस्सा कंक्रीट के गड्ढे में फंस गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने मिलकर हाथों से हेलीकॉप्टर को सुरक्षित बाहर निकाला।#WATCH | Kerala: A portion of the helipad tarmac sank in after a chopper carrying President Droupdi Murmu landed at Pramadam Stadium. Police and fire department personnel deployed at the spot physically pushed the helicopter out of the sunken spot. pic.twitter.com/QDmf28PqIb
— ANI (@ANI) October 22, 2025
यह घटना केरल के प्रमादम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम के हेलीपैड पर हुई। सौभाग्य से इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और राष्ट्रपति सुरक्षित रहीं। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद द्रौपदी मुर्मू सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हो गईं।
हेलीकॉप्टर के पहियों का धंसना कैसे हुआ?
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर मूल रूप से पंबा के पास निलक्कल में लैंड करने वाला था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग के लिए स्टेडियम चुना गया।
अधिकारी ने बताया कि, "मंगलवार की रात स्टेडियम में हेलीपैड तैयार किया गया था, लेकिन सुबह तक कंक्रीट पूरी तरह से सेट नहीं हुआ था। हेलीकॉप्टर के उतरते ही कंक्रीट में गड्ढे बन गए और हेलीकॉप्टर का हिस्सा उसमें धंस गया।"
द्रौपदी मुर्मू की दक्षिण भारत यात्रा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दक्षिणी राज्यों के चार दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार की शाम को वह केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचीं। आज सुबह उनका पथानामथिट्टा स्थित पहाड़ी मंदिर के लिए प्रस्थान हुआ। यात्रा के दौरान सुरक्षा और सावधानी के बावजूद यह अप्रत्याशित हादसा देखने को मिला।
You may also like
हेमंत सोरेन त्याग करने के आदी हैं: राजेश ठाकुर –
बिहार चुनाव : कांग्रेस का पुराना गढ़ बरबीघा, 2020 में जदयू की जीत, इस बार बदलेंगे समीकरण?
बिलावर ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया
ट्रंप की जापान यात्रा को लेकर विदेश मंत्री मोतेगी उत्साहित, टैरिफ पर सार्थक बात की जताई उम्मीद –
सरफ़राज़ ख़ान को 'इंडिया ए' में जगह न मिलने पर क्यों उठे सवाल