लाइव हिंदी खबर :- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने टॉमहॉक मिसाइलों से रूस पर हमला किया, तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। पुतिन का यह बयान तब आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लूकोइल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। पुतिन ने इसे दुश्मनी भरा कदम बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्ते और खराब हो सकते हैं।

हालांकि पुतिन ने यह भी कहा कि रूस हमेशा बातचीत के पक्ष में रहा है। उन्होंने कहा कि टकराव या विवाद के बजाय बातचीत हमेशा बेहतर होती है। हमने हमेशा संवाद का समर्थन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कदम 22 अक्टूबर को ट्रम्प और पुतिन के बीच प्रस्तावित बैठक रद्द होने के बाद उठाया गया। अमेरिका का कहना है कि प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस की तेल कंपनियों के जरिए मिल रही युद्ध फंडिंग पर रोक लगाना है।
You may also like

फतेहपुर में खेलते-खेलते छत से गिरा मासूम, पेट चीरकर पीठ के पार निकल गई सरिया

हार के साथ सोफी डिवाइन ने खत्म किया करियर, न्यूजीलैंड की टीम नहीं बचा पाई आखिरी मैच, इंग्लैंड की दमदार जीत

देशभर में SIR को लेकर कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल के लिए कर सकता है वालंटियर्स की नियुक्ति

सम्राट चौधरी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राजद को घेरा, बोले- अपनी सरकार में दी थीं सिर्फ 94 हजार नौकरी

लाफ्टर शेफ्स 3: शुरू हुई शूटिंग, निया और रूबीना को तेजस्वी-ईशा और विवियन ने किया रिप्लेस! 14 स्टार्स होंगे हिस्सा




