लाइव हिंदी खबर :- संयुक्त राष्ट्र ने रविवार को ईरान के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया है। यह कदम ईरान के बढ़ते परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइल गतिविधियों को लेकर उठाया गया है। प्रतिबंध रविवार रात 12:00 से लागू हो गए। नए प्रतिबंधों के तहत ईरान की विदेशी संपत्तियां फ्रीज कर दी जाएगी। साथ ही ईरान अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हथियारों की खरीद बिक्री नहीं कर सकेगा। इसके अलावा बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से जुड़ी सभी गतिविधियों पर भी सख्त निगरानी और रोक लगाई जाएगी।
यह कार्रवाई स्नैपबैक मेकैनिज्म के तहत की गई। जिसे 2015 में हुए परमाणु समझौते का हिस्सा बनाया गया था। इस मेकैनिज्म के तहत यदि ईरान समझौते का उल्लंघन करता है, तो स्वत: प्रतिबंध बहाल हो जाते हैं, हालांकि ईरान ने इन प्रतिबंधों को गैर-कानूनी और अमान्य बताते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र को ऐसे कदम उठाने का कोई अधिकार नहीं है। ईरान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि इन प्रतिबंधों का उसके परमाणु कार्यक्रम या रक्षा क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गौरतलब है कि इससे पहले जून 2025 में ईरान-इजरायल के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था।
इसराइल ने ईरान पर लगातार 12 दिन तक के सैन्य हमले किए थे। इस दौरान अमेरिका ने भी ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर हवाई बमबारी की थी। संयुक्त राष्ट्र के इस कदम से पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में तनाव बढ़ सकता है, जहां एक ओर अमेरिका और इजराइल इसे सुरक्षा के लिहाज से अहम मान रहे हैं, वहीं रूस और चीन जैसे देश अक्सर ऐसे प्रतिबंधों का विरोध करते आए हैं।
You may also like
Health Tips- सोने से पहले अजवाइन का पानी पीना होता है स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद, ऐसे करें सेवन
क्या कंतारा: चैप्टर 1 सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने में मदद करेगी? ऋषभ शेट्टी का नजरिया
गौतम अदाणी ने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग को दी श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा?
Alto K10 से लेकर Creta, Nexon और XUV700 तक, GST घटने के बाद 3.70 लाख से शुरू होती है इन गाड़ियों की कीमत
Health Tips- डिटॉक्स ड्रिंक पीने का महत्व जानकर हैरान हो जाएंगे आप, ऐसे करें सेवन