अगली ख़बर
Newszop

सतीश शाह की मौत कैसे हुई? जानिए कौन हैं पत्नी, 74 की उम्र में भी थे निसंतान, पंकज धीर के निधन पर हो गए थे भावुक

Send Push
'साराभाई वर्सेज साराभाई' के इंद्रवदन उर्फ सतीश शाह का 74 की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत किडनी फेल होने का कारण हुई है। उनकी तबीयत कुछ दिन पहले अचानक खराब हुई थी तो उनको मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया था। वहीं उनका देहांत हो गया। उनका शव बांद्रा स्थित आवास पर लाया जाएगा। इन्होंने करीब 250 हिंदी-मराठी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। आखिरी पोस्ट इन्होंने 24 अक्टूबर को एक्स हैंडल पर किया था, और दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर के जन्मदिन पर याद किया था। वह हमारे बीच नहीं, आइए जानते हैं परिवार में कौन-कौन।

सतीश शाह ने 'जाने भी दो यारों' से अपना एक्टिंग करियर शुरू कया था। इनका जन्म 25 जून, 1951 को मुंबई में हुआ था। वह एक अभिनेता के अलावा प्रोड्यूसर भी थे। 'कल हो न हो', 'भूतनाथ', 'फना', 'ओम शांति ओम', 'मैं हू ना' जैसी तमाम फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं।

सतीश शाह का हाल ही हुआ था क‍िडनी ट्रांसप्‍लांट

दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्टूबर को दोपहर लगभग 2:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। 74 वर्षीय अभिनेता किडनी संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनके मैनेजर ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है और उनका अंतिम संस्कार रविवार को होगा।


पंकज धीर के लिए सतीश शाह का पोस्ट
एक्टर पंकज धीर के निधन पर उन्होंने पोस्ट किया था और एक्स पर लिखा था, 'मेरे अच्छे दोस्त पंकज धीर के निधन से बहुत दुःख हुआ। वह बहुत सज्जन इंसान थे। मैं आपको याद करूंगा दोस्त। परिवार के प्रति मेरी सच्ची संवेदना।'


सतीश शाह की पत्नी
सतीश शाह ने डिजाइनर मधु शाह से शादी की थी। हालांकि इनकी कोई अपनी संतान नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात सिप्टा फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुई थी। उन्हें मधु पसंद आ गई और उन्होंने तुरंत शादी का प्रपोजल रख दिया था। हालांकि मधु ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। जिससे एक्टर का दिल टूट गया था। लेकिन हार नहीं मानी थी। उन्होंने दोबारा फिर से प्रपोज किया लेकिन फिर से रिजेक्शन हाथ लगा था।

image
image
सतीश शाह की शादी
सतीश शाह ने मधु को तीसरी बार प्रपोज किया तो मधु ने उनसे अपने माता-पिता से मिलने को कहा क्योंकि वह अपने माता-पिता की इजाजत के बाद ही उनसे शादी करेंगी। सतीश को मधु के माता-पिता की रजामंदी लेने में थोड़ी दिक्कत हुई। हालांकि, इन्होंने उन्हें मना लिया और एक महीने के अंदर ही दोनों की सगाई हो गई। सगाई के आठ महीने बाद, 1972 में उनकी शादी हो गई थी।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें