लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 11 एमएलसी सीटों के पर चुनाव अगले साल होना है, उनके लिए बिसात अभी से सजने लगी है। सपा और कांग्रेस ने कई सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया है। वहीं भाजपा से टिकट की दावेदारी के लिए लंबी लाइन है। इस बार खास बात ये है कि अभी तक इन चुनावों लिए कांग्रेस भी मजबूत तैयारी कर रही है, जो इस लड़ाई को दिलचस्प बनाएगी, उसे मजबूत प्रत्याशियों की तलाश है।
अभी इनका का कब्जागाजियाबाद, बरेली-मुरादाबाद, गोरखपुर-मेरठ फैजाबाद, आगरा-अलीगढ़, लखनऊ-सीतापुर, वाराणसी-मीरजापुर शिक्षक सीटों के लिए चुनाव होना है। वहीं मेरठ-गाजियाबाद, आगरा-अलीगढ़, लखनऊ-सीतापुर, वाराणसी-मीरजापुर और झांसी-झांसी प्रयागराज में स्नातक सीटों के लिए चुनाव होना है। मेरठ-गाजियाबाद में शिक्षक सीट पर भाजपा के श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट पर दिनेश कुमार गोयल अभी एमएलसी हैं। वहीं बरेली-मुरादाबाद केवल शिक्षक सीट पर चुनाव होना है। यहां पर भी भाजपा के हरि सिंह ढिल्लो एमएलसी हैं।
आगरा अलीगढ़ शिक्षक सीट से निर्दल प्रत्याशी आकाश अग्रवाल और स्नातक सीट से भाजपा के मानवेंद्र सिंह एमएलसी हैं। लखनऊ-सीतापुर शिक्षक सीट से भाजपा समर्थित उमेश द्विवेदी और स्नातक सीट से भाजपा के अवनीश सिंह वर्तमान में विधान परिषद सदस्य है। गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर ध्रुव त्रिपाठी शिक्षक दल से एमएलसी हैं। वाराणसी-मीरजापुर में सपा का कब्जा है। यहां शिक्षक सीट से लाल बिहारी यादव और स्नातक सीट से आशुतोष सिन्हा एमएलसी हैं। झांसी इलाहाबाद स्नातक सीट से सपा के मान सिंह यादव एमएलसी हैं।
सपा: कई प्रत्याशियों का ऐलानचुनाव एक साल बाद होने है, लेकिन अभी से सभी दल तैयारी में जुट गए है। सपा ने तो ज्यादातर जगह अपने प्रत्याशियों का भी ऐलान कर दिया है। सपा ने आगरा शिक्षक सीट से डॉ. चंद्र प्रकाश गुप्ता और स्नातक सीट पर शशांक यादव को मैदान में उतारा है। मेरठ-गाजियाबाद से सपा ने प्रमेद्र भाटी को स्नातक और नितिन तोमर को शिक्षक सीट से प्रत्याशी बनाया है। यहा कांग्रेस ने स्नातक सीट पर विक्रांत वशिष्ठ त्यागी को उतारा है। बरेली-मुरादाबाद सीट पर सपा ने हाजी मोहम्मद दानिश अली अख्तर को शिक्षक सीट पर प्रत्याशी बनाया है।
झांसी-इलाहाबाद स्नातक सीट पर सपा ने अपने वर्तमान एमएलसी मानसिंह यादव को ही टिकट दिया है। इसी तरह वाराणसी-मीरजापुर में भी सपा ने दोनों सीटों पर वर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव और आशुतोष सिन्हा के नाम का ऐलान किया है। यहा से कांग्रेस ने स्नातक सीट पर अरविद सिंह पटेल और शिक्षक सीट पर सजय प्रियदर्शी का नाम तय किया था। लखनऊ-सीतापुर से सपा ने स्नातक सीट पर कांति सिंह और शिक्षक सीट पर सुशील सिंह के नाम का ऐलान कर दिया है।
लड़ाई को दिलचस्प बनाएगी कांग्रेसपिछले कुछ चुनावों में देखा गया है कि कांग्रेस इन चुनावों में गंभीरता से नहीं लड़ती थी। कई जगह प्रत्याशी भी नहीं उतारती थी। इस बार अभी से तैयारी शुरू कर दी है और मजबूत प्रत्याशी देने की कोशिश में है। लखनऊ से ही देवमणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है, उनके प्रतापगढ़ में कई स्कूल-कॉलेज हैं। वह अमेठी के सांसद केएल शर्मा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के नजदीकी बताए जा रहे हैं। वाराणसी से अरविंद सिंह पटेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के करीबी बताए जा रहे हैं।
भाजपा में दावेदारों की कतारभाजपा ने अभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन हर सीट पर कई दावेदार हैं। लखनऊ से उमेश द्विवेदी और डॉ. महेंद्र नाथ राय भाजपा के दावेदार हैं। इलाहाबाद से अशोक राठौर, यज्ञदत्त शर्मा, मलय शर्मा और सुरेश त्रिपाठी दावेदार हैं। इसी तरह गोरखपुर से ध्रुव त्रिपाठी, अजय सिंह, संजय त्रिपाठी दावेदार हैं। वहीं मेरठ से शिक्षक सीट पर वर्तमन एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा मजबूत दावेदार हैं। अभी तक निर्दल एलएलसी बने आकाश अग्रवाल भाजपा के दावेदार माने जा रहे हैं।
वहीं दिनेश वशिष्ठ और हरिकशोर तिवारी भी दावेदार हैं। बरेली से संजय मिश्रा और हरि सिंह ढिल्लो दावेदारी कर रहे हैं। वाराणसी से निर्दल एमएलसी चेतनारायण सिंह भाजपा के दावेदार हैं। इनके अलावा रमेश सिंह और राना प्रताप सिंह भी दावेदार हैं। यहां स्नातक सीट पर ब्रजभूषण शरण सिंह के नजदीकी और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह दावेदार हैं।

You may also like

सोना और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी, कीमतों में आई गिरावट

बांग्लादेश में दो यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी और विस्फोट में 50 स्टूडेंट घायल

कभी स्कूल में बच्चे उड़ाते थे मजाक, फिर लड़का बन गया` हॉट लड़की, अब हर कोई बनाना चाहता है अपनी Girlfriend

महापर्व छठ: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

मांस से 10 गुना ज्यादा ताकतवर है ये फल 1 महीने` में बना देता पहलवान