Next Story
Newszop

करियर राशिफल 20 जुलाई 2025 : रविवार को बुधादित्य योग में सूर्यदेव चमकाएंगे किस्मत, कारोबार में होगी दोगुनी तरक्की, देखें कल का करियर राशिफल

Send Push
Career Rashifal : रविवार, 20 जुलाई को सूर्य बुध की युति रविवार को कर्क राशि में होने से बुधादित्य योग बन रहा है। ऐसे में इस शुभ योग में कर्क, कन्या, धनु और कुंभ राशि पर सूर्य देवता की विशेष कृपा रहने वाली है। इनका पूरा दिन सुखदायक रहेगा और लाभ कमाने के इन्हें कई अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में की हुई मेहनत से आपको भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में अपनी लगन व उत्साह से सफलता प्राप्त करेंगे। आपको नए संपर्क बनाने से फायदा हो सकता है और किस्मत चमकने की भी संभावना बनी हुई है। कुंभ राशि के लिए वाहन या भूमि खरीदने के योग भी बन रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक कल का करियर राशिफल।
मेष राशि करियर राशिफल : रुका हुआ धन होगा प्राप्त image

आपको अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। व्यापार के मामले में आपके पुराने अनुभव अब काम आ सकते हैं, जिससे लाभ मिलने की भी संभावना है। कामकाज के सिलसिले में नए संपर्क बनाना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। अगर आप पैसा कहीं अटका हुआ था, तो वह अब अचानक से आपको प्राप्त हो सकता है। इसी के चलते धर्म और अध्यात्म में आपका विश्वास गहरा होगा।


वृषभ राशि करियर राशिफल : व्यापार में नई योजना से होगा लाभ image

व्यापार से जुड़े लोगों को अपने कार्यक्षेत्र पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं, जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें अपने वरिष्ठ अधिकारी का बेवजह का गुस्सा देखना पड़ सकता है। शाम के समय सामाजिक संबंध बनाने आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं। व्यापार के मामले में नई योजना बनाने से आपको अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है।


मिथुन राशि करियर राशिफल : समस्याओं का मिलेगा समाधान image

अगर नौकरी या व्यवसाय से जुड़ी कुछ समस्याएं चल रही थी, तो अब उनका समाधान मिल सकता है। दिन के अंत में आपको छोटे-छोटे लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप छोटा व्यवसाय करते हैं, तो खुद पर विश्वास करें क्योंकि यही आगे चलकर बड़ा बन सकता है। रात के समय आप मित्रों और परिजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत कर सकते हैं।


कर्क राशि करियर राशिफल : दिन रहेगा शुभ, पूरा समय रहेंगे खुश image

दिन शुभ रहने वाला है और पूरा दिन खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी विरोधी आलोचना से दूर रहना होगा और अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा बेहतर रहेगा। ऐसा करने से भविष्य में आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी। आप सामाजिक क्षेत्र में मेल जोल बढ़ाने में भी सफल होंगे। वहीं, परिवार के साथ भी आज अच्छा समय बीतेगा।


सिंह राशि करियर राशिफल : मेहनत से मिलेगी नई उपलब्धियां image

आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। वे आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते हैं। ऐसे में उन लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आपको अनावश्यक चिंताओं से भी बचना होगा, अन्यथा मानसिक तनाव ज्यादा बढ़ सकता है। व्यापार के मामले में आपको नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इससे सामाजिक उत्तरदायित्व में भी बढ़ोतरी होगी। लेकिन आपको किसी भी अनजान व्यक्ति से पैसों की लेन-देन से बचना होगा।


कन्या राशि करियर राशिफल : अपनी लगन और उत्साह से पाएंगे लाभ image

कार्यक्षेत्र में आप अपने उत्साह, दृढ़ निश्चय और तुरंत सही निर्णय लेने वाली क्षमता के चलते लाभ प्राप्त करेंगे। घर-परिवार का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा और आपको पारिवारिक मंगल कार्यों से प्रसन्नता मिलेगी। आपका मन ज्यादा रचनात्मक कार्यों में लग सकता है। अगर कहीं विपरीत परिस्थिति आती है तो उस समय आपको अपने क्रोध को नियंत्रित रखना होगा। घर में चल रही समस्याओं से आज निजात मिलेगी। सूर्यास्त के समय आपको कहीं से अचानक लाभ हो सकता है।


तुला राशि करियर राशिफल : कार्यक्षेत्र में आएंगी समस्याएं image

आपको कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सही समाधान न मिलने का कारण मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। साथ ही, आपके पद और अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को पैदा कर सकती है। कामकाज के सिलसिले में कहीं दूर या पास की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। लेकिन किसी कारण इसके टलने की भी संभावना बनी हुई है। व्यापार में काम धंधा धीमी गति से चल सकता है और घर-परिवार की समस्याओं से भी मन कुछ परेशान रह सकता है।


वृश्चिक राशि करियर राशिफल : व्यापार में बड़ा लाभ मिलने के योग image

कार्यक्षेत्र में आप कुछ विशेष कार्य करने या योजना बनाने में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी करने वालों की आज अपने अधिकारियों से अच्छी बातचीत होगी और संपर्क भी मजबूत होंगे। आपको किसी सरकारी संस्था से बड़ा लाभ होने की संभावना भी बनी हुई है। लेकिन नकारात्मक विचारों से आपको दूर रहना होगा। शाम के समय संतान की ओर से आपको अचानक कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।


धनु राशि करियर राशिफल : व्यापार में नए संपर्क से चमकेगी किस्मत image

दिन मिले जुले परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपको किसी भी बड़े अधिकारी से बहस या कहासुनी करने से बचना होगा। ऐसा करने से भविष्य में नुकसान हो सकता है। आपके लिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा। व्यापार के मामले में नए संपर्क बनाने से आपकी किस्मत चमक सकती है और समाज में सम्मान बढ़ेगा। आप मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं।


मकर राशि करियर राशिफल : धैर्य के साथ करें समस्याओं का सामना image

कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर आपकी बहस हो सकती है। ऐसे में कटु वाणी का प्रयोग न करें और अपने क्रोध को नियंत्रित रखें। शादीशुदा लोगों के जीवन में भी कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जिन्हें शांत दिमाग से सुलझाना बेहतर होगा। वहीं, शाम के समय अचानक घर में अतिथि आ सकते हैं, जिससे थोड़ा खर्च भी बढ़ेगा।

Loving Newspoint? Download the app now