Next Story
Newszop

न जॉब की टेंशन, न सिक्योरिटी की चिंता...2025 में विदेश में पढ़ने के लिए ये हैं 5 सबसे अच्छे देश

Send Push
Study Abroad Best Destination: दुनिया में 200 से ज्यादा देश हैं, लेकिन पढ़ाई के लिए कौन सा मुल्क अच्छा है। ये जानना बेहद जरूरी होता है। विदेश में पढ़ने के लिए किसी भी देश को चुनने से पहले हमें ये देखना चाहिए कि वहां कौन-कौन से कोर्सेज हैं, पढ़ने का खर्च कितना है, लाइफस्टाइल कैसी है, सिक्योरिटी कैसी है, भाषा किस तरह की है और क्या वहां की संस्कृति में हम ढल पाएंगे। वैसे तो सबसे अच्छा देश कौन है, इसका जवाब हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकता है।

हालांकि, कुछ ऐसे पैमाने होते हैं, जिनसे ऐसे देशों का पता लगाया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक, विश्व बैंक के विश्वव्यापी शासन संकेतक, वैश्विक सामाजिक गतिशीलता सूचकांक और पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक कुछ ऐसे पैमाने हैं, जो हमें विदेश में पढ़ने के लिए अच्छे देशों की जानकारी देते हैं। स्टडी इंटरनेशनल ने इन सभी पैमानों को एक साथ जोड़कर उन पांच देशों के बारे में बताया है, जिन्हें पढ़ने और रहने के लिए बेस्ट माना गया है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
ब्रिटेन image

ब्रिटेन को उसकी घूमने वाली जगहों और मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए जाना जाता है। लेकिन सवाल उठता है कि एक विदेशी छात्र के रूप में रहने के लिए यह सबसे अच्छे देशों में से एक क्यों है? इसका जवाब ये है कि यहां पर आपको दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ने का मौका मिलेगा। इसमें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी शामिल है। ग्रेजुएशन के बाद ग्रेजुएट वीजा के जरिए नौकरी का ऑप्शन भी रहता है। यहां का हेल्थकेयर सिस्टम भी छात्रों के लिए परफेक्ट है। (Pexels)


स्वीडन image

स्वीडन अपने लोगों का ख्याल रखने के लिए जाना जाता है। इस स्कैंडिनेवियाई देश की लाइफस्टाइल काफी अच्छी है। हर साल यहां एक लाख विदेशी लोग आते हैं। स्वीडन स्टार्टअप के लिए सबसे लोकप्रिय यूरोपीय केंद्रों में से एक बन रहा है। स्टॉकहोम, Spotify, Skype और Mojang का जन्मस्थान है। देश के दो प्रसिद्ध ब्रांड Ikea और H&M भी विदेशियों को नौकरी देने वाले बड़े संस्थान हैं। इन सबसे स्वीडन को विदेशी छात्रों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर किया है। (Pexels)


ऑस्ट्रेलिया image

ऑस्ट्रेलिया विदेशी छात्रों के लिए एक सुरक्षित जगह और रहने के लिए सबसे अच्छे देशों में से एक रहा है। यहां पूरे साल मौसम अच्छा रहता है। लेकिन आपो यहां क्यों रहना चाहिए? इसका जवाब है कि अगर आप एक संतुलित लाइफस्टाइल चाहते हैं, तो यह रहने के लिए सबसे अच्छे देशों में से एक है। ऑस्ट्रेलियाई लोगों को दुनिया भर में शांत और सहज स्वभाव का माना जाता है। इसका मतलब है कि यह पढ़ाई करने, परिवार बढ़ाने या करियर शुरू करने के लिए एक शानदार जगह है। (Pexels)


कनाडा image

जो लोग एक विदेशी छात्र के रूप में रहने के लिए सबसे अच्छे देशों की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए कनाडा अक्सर एक लोकप्रिय विकल्प होता है। उदाहरण के लिए टोरंटो कनाडा के सबसे लोकप्रिय शहरों में एक है, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा विदेशी छात्र और कामगार आते हैं। यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट की जीवन की गुणवत्ता जैसी रैंकिंग सूची में शीर्ष पांच स्थानों में कनाडा को जगह मिली है। यह रहने के लिए सबसे अच्छे देशों में से एक है क्योंकि यहां जीवन स्तर बहुत ऊंचा है। (Pexels)


जर्मनी image

जर्मनी विदेशी छात्रों के लिए रहने के लिए सबसे अच्छे देशों में से एक है। यहां कोई ट्यूशन फीस नहीं ली जाती है। इस वजह से यह देश विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई के सबसे अच्छे स्थानों में से एक बन गया है। टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख, एलएमयू म्यूनिख और यूनिवर्सिटैट हीडलबर्ग जैसे विश्वविद्यालय टाइम्स हायर एजुकेशन में दुनिया के शीर्ष 50 में शामिल हैं। इसके साथ ही, यहां रहने का खर्च भी कम है, इसलिए यह उन लोगों के लिए एक सपनों का देश है जो विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं। (Pexels)

Loving Newspoint? Download the app now