बारां: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद अब राजस्थान में वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अंता उपचुनाव में प्रचार की कमान संभालेंगे। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव का मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया हुआ है। गहलोत 8 नवंबर को अंता पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम के बाद अंता में प्रचार के आखिरी दिन 9 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के लिए समर्थन में सभा और रोड शो करेंगे।
गोविंद सिंह डोटासरा और चांदना का दावा, कांग्रेस पार्टी अंता का चुनाव जीत रही
बता दें कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को दावा किया कि कांग्रेस पार्टी अंता का चुनाव जीत रही है। उन्होंने अपने बयान कहा कि अंता की जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है, 2 साल पहले भाजपा के भ्रम में फंसने वाली जनता जानती इनकी अंतर्कलह और अनदेखी को जानती है।
उधर, तीन बार के विधायक और गहलोत राज में मंत्री रहे अशोक चांदना ने भी दावा किया है कि अंता का कांग्रेस कार्यकर्ता जाग गया है और अब अंता उपचुनाव में कांग्रेस आ रही है l
इससे पहले 5 नवंबर को सचिन पायलट ने अंता विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के समर्थन में रोड शो किया था। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भाया को भारी बहुमत के साथ जीताने की अपील की थी।
भाजपा प्रत्याशी सुमन मोरपाल के लिए रोड शो में भजनलाल और वसुंधरा साथ-साथ
गहलोत के रोड शो के ठीक एक दिन पहले गुरुवार को भाजपा का रोड शो हुआ। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मांगरोल कस्बे में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के लिए लोगों का समर्थन मांगा। दोनों नेता रथ पर सवार थे और करीब दो घंटे में दो किमी का रोड शो किया। भाजपा नेताओं की मानें तो जनता पार्टी प्रत्याशी माेरपाल सुमन के साथ है और उनका जीतना तय है।
त्रिकोणीय मुकाबले के बीच तीन दिन बाद मतदान, 14 नवंबर को नतीजे
अंता उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। 14 नवंबर को मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा होगी। इस उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा के मोरपाल सुमन, कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय नरेश मीणा पूरा दमखम लगाए हुए हैं।

You may also like

उपचुनाव 2025: तरनतारन और बडगाम में सत्ताधारी पार्टी का इम्तिहान, उमर अब्दुल्ला और भगवंत मान की साख दांव पर

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने उच्च शिक्षा में भारत की बढ़ती वैश्विक स्थिति की सराहना की

दिल्ली सरकार, MCD के दफ्तरों का बदल गया टाइम, प्रदूषण को देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया आदेश

फसल बीमा के तहत जायज दावे का एक-एक रुपया किसानों को दिया जाएगा : शिवराज सिंह चौहान

कीमोथेरेपी सेˈ भी 10 हज़ार गुना ज्यादा असरदार माने जाने वाले इस देसी फल ने चौंका दिए साइंटिस्ट जानिए कैसे करता है कैंसर को खत्म﹒