अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को भी बड़े स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों का तबादला किया गया हैं। 9 और पीसीएस अधिकारियों को नई-नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें से हापुड़, मुजफ्फरनगर, कौशांबी और गाजीपुर समेत 6 जिलों के उपजिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। तबादलों के क्रम में अरुण कुमार को कौशांबी और संजय कुमार को फतेहपुर जिले का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
राजेश कुमार को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार मौजूदा समय में बांदा जिले में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी जगह कुमार धर्मेंद्र को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बांदा बना दिया गया है।
कुमार धर्मेंद्र मौजूदा समय में यूपी सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक के पद पर तैनात थे। इसी तरह गाजीपुर के उप जिलाधिकारी रहे सालिक राम को नगर मजिस्ट्रेट रामपुर बनाया गया है।
इसके अलावा उप जिलाधिकारी सम्बद्ध राजस्व परिषद लखनऊ के पद पर तैनात रहे अतुल कुमार को गाजीपुर का उप जिलाधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। जबकि शैलेंद्र प्रताप को सुल्तानपुर का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
अरुण कुमार को कौशांबी जिले का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह संजय कुमार को उप जिलाधिकारी फतेहपुर नियुक्त किया गया है। जबकि प्रवीण कुमार द्विवेदी को उप जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी सौंप गई है। श्रीराम यादव को उप जिलाधिकारी हापुड़ के पद पर तैनात किया गया है।

You may also like
सुप्रीम कोर्ट से मिली आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को दो मामलों में राहत
लगातार दूसरे दिन ओडिशा तट पर शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रलय' का परीक्षण
'ओज उत्सव' ने भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को किया मजबूत
Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच के सपोर्ट में उतरे सौरव गांगुली, कहा- खेल चलते….
वसई-विरार नगर निगम आयुक्त के आवास सहित 12 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी