नई दिल्ली : पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 40 साल की उम्र में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने FIFA वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को हंगरी के खिलाफ खेले गए मैच में रोनाल्डो ने दो गोल दागकर अपने कुल गोल की संख्या 41 कर ली और ग्वाटेमाला के कार्लोस रुइज को पीछे छोड़ दिया। कार्लोस रुइज ने कुल 39 गोल दागे थे।
रिकॉर्ड के कारण टीम ने किया ड्रॉ
लिस्बन के जोस अल्वाडे स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रोनाल्डो का व्यक्तिगत प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन पुर्तगाल इंजरी टाइम में गोल खाने के बाद हंगरी के खिलाफ मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा। मैच के 8वें मिनट में हंगरी ने बढ़त बनाई। 22वें मिनट में रोनाल्डो ने अपना पहला गोल किया, जो उनके करियर का 947वां गोल था, जिससे पुर्तगाल ने 1-1 की बराबरी की। हाफ टाइम से ठीक पहले 45वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल दागकर पुर्तगाल को 2-1 से आगे कर दिया। यह उनके करियर का 948वां गोल था। हालांकि, हंगरी ने इंजरी टाइम में गोल करके मैच को ड्रॉ करा दिया, जिससे पुर्तगाल का वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन थोड़ा और लंबा खिंच गया।
लियोनेल मेसी से आगे
रोनाल्डो अब FIFA वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में 41 गोल के साथ सबसे आगे हैं, जो अर्जेंटीना के उनके चिर-प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी के 36 गोल से 5 गोल ज्यादा है। इस लिस्ट में ईरान के अली देई (35 गोल) और पोलैंड के रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (33 गोल) भी शामिल हैं।
मैच के बाद निराश नजर आए पुर्तगाल के कोच
मैच के नतीजे पर पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'हमने आखिरी 10 मिनट में खेल को अच्छी तरह से मैनेज नहीं किया। अगर आप खेल को खत्म नहीं कर पाते हैं, तो आपको उसे अंत तक मैनेज करना आना चाहिए। आज हम खेलना बंद कर गए और हंगरी ने बराबरी कर ली।' हालांकि रोनाल्ड के रिकॉर्ड ने फैंस को खुश होने का मौका जरूर दिया है।

You may also like
महिलाओं के पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है फाइब्रॉइड, घर पर आयुर्वेदिक उपाय से पा सकते हैं राहत
मुंबई : एमवीए प्रतिनिधिमंडल की चुनाव आयोग से मुलाकात, पारदर्शी चुनाव की मांग, 'वोट चोरी' पर जांच की अपील
Jio नेटवर्क हुआ ठप, सैकड़ों यूजर्स परेशान, नहीं कर पा रहे कॉलिंग और इंटरनेट का इस्तेमाल
नहर पटरी क्षेत्र में मिला हाथी का शव
निवेश की सही परख बना सकती है मालामाल: प्रो बत्रा