नई दिल्ली : दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लाजपत नगर के बाद अब सिविल लाइन्स एरिया में डबल मर्डर की खबर है। लाजपत नगर में अभी मां-बेटे के हत्या की कड़िया सुलझा रही पुलिस के सामने एक नया डबल मर्डर केस सामने आ गया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय महिला के साथ ही एक 6 साल की बच्ची का मर्डर कर दिया है। मामले में आरोपी अभी फरार है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही थी सोनल
पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम ने मौके का दौरा कर सबूत जुटाए हैं। दूसरी तरफ आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार मरने वाली महिला की पहचान 22 वर्षीय सोनल के रूप में हुई है। वहीं, मरने वाली बच्ची का नाम यशिका है। बच्ची मृतक महिला के सहेली की बेटी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मौके से महिला सोनल का बॉयफ्रेंड वारदात के बाद से फरार है। ऐसे में हत्या का शक उसपर ही जताया जा रहा है। पड़ोसियों का कहना है कि सोनल अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही थी।
लाजपत नगर में मां-बेटे की हत्या
इससे पहले 3 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक घर में महिला और उसका किशोर बेटा मृत पाया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी दी थी। पुलिस को इस घटना में परिवार का घरेलू नौकर के शामिल होने का शक था। घटना के बाद से घरेलू सहायक फिलहाल फरार हो गया था। पुलिस ने बुधवार देर रात पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई जहां उसे दो शव मिले। पुलिस अधिकारी का कहना था कि महिला (42) का शव बेडरूम में और उसके बेटे का शव बाथरूम में मिला था।

You may also like
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 75 वर्षीय बुजुर्ग से 23.56 लाख की ठगी
अधिशासी अभियंता तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल कर चयनित कनिष्ठ लिपिक संगीता बिश्नोई गिरफ्तार
हड़ताल को हटिया प्रोजेक्ट वर्क्स का नैतिक समर्थन : लीलाधर
जाजोदिया हत्याकांड पर नाराज मंच ने एसपी से की कडी कार्रवाई की मांग