औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में एक महिला ने अपने बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी खा ली। रफीगंज स्टेशन पर एक महिला ने अपने चार बच्चों को जहर दे दिया। बाद में खुद भी जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया। इस घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई है, जबकि महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर है। रफीगंज स्टेशन परिसर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला ने ये कदम उठाया. मृतकों में 5 साल की सूर्यमणि कुमारी, 3 साल की राधा कुमारी और 1 साल की शिवानी शामिल हैं। 6 साल के रितेश कुमार की हालत नाजुक है और उसका इलाज चल रहा है। महिला ने चार बच्चों के साथ खाया जहरआरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि जवानों को सूचना मिली थी कि डाउन प्लेटफार्म पर एक महिला और चार बच्चे परेशान हैं। इसके बाद आरपीएफ के जवान और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने खुद जहरीला पदार्थ खाया और फिर अपने चारों बच्चों को भी खिला दिया। इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई। रितेश कुमार और सोनिया देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। पति-पत्नी में किसी बात पर हुआ था झगड़ासोनिया देवी के देवर राम सूरज बिंद ने बताया कि रवि बिंद का परिवार रफीगंज स्टेशन पर आया था। रवि बिंद गोह प्रखंड के बन्देया थाने के झिकटिया गांव के रहने वाले हैं। रात में रवि बिंद और सोनिया देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सुबह रवि बिंद काम करने के लिए कहीं चले गए थे। इसके बाद सोनिया देवी अपने चारों बच्चों के साथ रफीगंज स्टेशन पहुंची और यह कदम उठा लिया। तीन बच्चों की मौत से परिवार से कोहरामघटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर और एस आई इंदल कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन बच्चों की मौत देखकर मृतक के चाचा राम सूरज बिंद और मौसी बेबी देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक मां अपने बच्चों के साथ ऐसा कैसे कर सकती है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सोनिया देवी ने ऐसा क्यों किया?
You may also like
भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 24700 के पार
ग्रेटर नोएडा : शिव नादर यूनिवर्सिटी के पास लेबर कैंप में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बनी वजह
धर्मशाला मैच रद्द होने के बाद डीसी खिलाड़ियों में फ्रेजर-मैकगर्क को सबसे ज्यादा झटका लगा था : यंग
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष ने गोलाबारी प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत पैकेज की मांग
रक्षा मंत्रालय ने कहा- असममित युद्ध के बढ़ते स्वरूप के प्रति एक सुनियोजित सैन्य प्रतिक्रिया थी ऑपरेशन सिंदूर