Strong Planets In Kundali : अगर ग्रह है बलवान तो इस प्रकार रहेगा स्वभाव, जानें वे लोग कैसे होते हैं, जिनके ग्रह होते हैं बलवान
Send Push
- यदि किसी व्यक्ति के ग्रहों में सूर्य शक्तिशाली हो तो ऐसा व्यक्ति चौकोर शरीर से युक्त होता है तथा उसका कद छोटा होता है, बाल अधिक लम्बे नहीं होते हैं और ऐसा व्यक्ति पित्त स्वभाव से युक्त होता है। अगर लग्न पर शुभ ग्रह की नजर न पड़े तो ऐसा व्यक्ति उच्छृंखल स्वभाव वाला होता है।
- यदि किसी व्यक्ति के जन्म के समय में चन्द्र शक्तिशाली हो तो ऐसे व्यक्ति का मुख अत्यधिक सुन्दर चन्द्रमा के समान होता है। यह सुन्दर आंखों से युक्त होता है, ऐसा व्यक्ति मधुरभाषी तथा ये वात और कफ से युक्त होते हैं। प्रायः चन्द्र ग्रह के प्रभाव से युक्त व्यक्ति सर्दी जुकाम तथा जलतत्व की अधिकता से होने वाले कफ रोगों से पीड़ित होते हैं। ऐसे व्यक्तियों में लड़ने की क्षमता कम होती है। चन्द्रमा के प्रभाव से युक्त व्यक्ति का स्वभाव कोमल और मधुर होता है।
- मंगल ग्रह जिस व्यक्ति का बलशाली होता है, वह व्यक्ति मंगल के गुणों से युक्त होने पर निडर, बहादुर होता है, मंगल पर अगर पाप ग्रह की दृष्टि पड़े तो ऐसे व्यक्ति झगड़ालु बन जाते हैं।
- बुध ग्रह से प्रभावित व्यक्ति हंसमुख और मजाकिया होते हैं, निरन्तर जवान नजर आते हैं। ऐसे व्यक्ति मधुरभाषी होते हैं, कभी-कभी इनकी आपत्तिजनक टिप्पणियां एवं व्यवहार का कोई बुरा नहीं मानता है। बुध बलवान वाले छल प्रपंच करने में चतुर होते हैं तथा अपने वादे पर अधिक देर तक टिकना इनके लिए कठिन होता है, त्रिदोष प्रकृति से युक्त होते हैं।
- गुरु ग्रह प्रबल होने पर तथा गुरु ग्रह से जिस व्यक्ति का जन्म लग्न प्रभावित होता है तो ऐसा व्यक्ति ऊंचे कद वाला, विवेकी, उच्च विचारों से युक्त होते हैं, पित्त प्रकृति वाले होते हैं, ऐसे व्यक्ति दृढ़ और स्थिर विचारों से युक्त होते हैं।
- शुक्र ग्रह से जिस व्यक्ति का लग्न भाव प्रभावित होता है वह व्यक्ति गेंहुए रंग से युक्त, जल युक्त आंखों वाले, आकर्षक शरीर से युक्त होते हैं। सम्भवतः ये प्रेमी स्वभाव के होते हैं, विद्वानों का कथन है कि शुक्र सौंदर्य का ग्रह है, शुक्र बलवान होने पर जातक के अन्दर भोग, विलास, खर्च, मनोरंजन आदि करने की अत्यधिक प्रवृत्ति पाई जाती है।
- ऐसा व्यक्ति जो शनि ग्रह से प्रभावित होता है वह एकांत प्रिय, आत्म सम्मानी, दुर्बल और लम्बे शरीर से युक्त होता है। इसके बाल शुष्क होते हैं अर्थात् सूखे होते हैं और दाँत मोटे होते हैं। ये प्रतिरोध करने की क्षमता रखते हैं और समयानुसार अपने दुश्मनों को नीचा भी दिखाते हैं।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें