नवंबर का नया महीना आ गया है। मौसम का मिजाज बदल रहा है। हल्की-हल्की सर्द हवा में मन रूमानी हुआ जा रहा है। पिछले महीने जहां सिनेमाघरों में 'कांतारा चैप्टर 1' और 'थामा' ने धूम मचाई, वहीं अब साल 2025 के 11वें महीने में 7 हिंदी फिल्में थिएटर्स में दस्तक देने वाली हैं। इनमें शाह बानो केस पर बनी इमरान हाशमी और यामी गौतम की 'हक' जहां अधिकरों की बात करने वाली है, वहीं अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी 'दे दे प्यार 2' में रोमांस से भरी कॉमेडी ला रही है। फरहान अख्तर की '120 बहादुर' में देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि होगी, वहीं धनुष और कृति सेनन 'रांझणा' का आत्मीय सीक्वल 'तेरे इश्क में' लेकर आ रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट पर-   
   
हक (7 नवंबर 2025)
      
सुपर्ण एस वर्मा के डायरेक्शन में बनी Haq में इमरान हाशमी और यामी गौतम लीड रोल में हैं। यह फिल्म शाह बानो केस के ऐतिहासिक अदालती मुकदमे पर आधारित है। यह फिल्म एक औरत की लंबी कानूनी लड़ाई की दास्तान है, जिसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। यह मुस्लिम पर्सनल लॉ, देश की धर्मनिरपेक्ष न्याय व्यवस्था और लैंगिक अधिकारों जैसे विषय पर फोकस करती है। फिल्म में यामी के किरदार का नाम शाजिया बानो है, जबकि इमरान ने अब्बास खान का किरदार निभाया है।
     
जटाधारा (7 नवंबर 2025)
      
Jatadhara मूल रूप से तेलुगू में बनी सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, जो हिंदी में भी रिलीज हो रही है। इसमें सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक ऐसे नायक की कहनी है, जो शक्तिशाली और बदले की आग में झुलस रही पिशाचनी का सामना करता है।
   
दे दे प्यार दे 2 (14 नवंबर 2025)
      
अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी De De Pyaar De 2 साल 2019 में आई 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है। लव रंजन और तरुण जैन ने इसकी कहानी लिखी है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के लिए एक रोमांटिक कॉमेडी राइड ला रही है। कहानी एक अधेड़ उम्र के मर्द और एक कम उम्र की लड़की के प्यार की है। बात शादी तक पहुंच रही है, इसलिए लड़की के घरवालों को रिझाने का काम शुरू होता है। जबकि लड़की के पैरेंट्स और उसके प्रेमी, दोनों की उम्र करीब-करीब बराबर ही है। फिल्म में आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी और मिजान जाफरी भी हैं।
   
मस्ती 4 (21 नवंबर 2025)
      
मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी Mastiii 4, बॉलीवुड के लोकप्रिय एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। फिल्म फिर से तीनों शादीशुदा मर्दों की अपनी-अपनी बीवियों से इतर रोमांस की तलाश और ठेठ शरारतों पर आधारित है।
   
120 बहादुर (21 नवंबर 2025)
      
रजनीश घई के डायरेक्शन में बनी 120 Bahadur, एक वॉर फिल्म है। फरहान अख्तर ने फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी और राशि खन्ना ने शैतान की पत्नी शगुन कंवरी सिंह की भूमिका निभाई है। यह ऐतिहासिक 'रेजांग ला की लड़ाई' के वीर सैनिकों की बहादुरी को याद करती है, जिसे चीन-भारतीय युद्ध की सबसे प्रमुख घटनाओं में से एक माना जाता है। 18 नवंबर 1962 को लड़ी इस लड़ाई में सेना के 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों ने 3000 चीनी सैन्य टुकड़ी से लोहा लिया था।
   
गुस्ताख इश्क (21 नवंबर 2025)
      
विभु पुरी के डायरेक्शन में बनी Gustaakh Ishq एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं। उनके साथ नसीरुद्दीन शाह भी हैं। मनीष मल्होत्रा के बैनर तले बनी इस फिल्म की कहानी पंजाब की लुप्त होती कोठियों और पुरानी दिल्ली की गलियों में घूमती हुई आगे बढ़ती है।
   
तेरे इश्क में (28 नवंबर 2025)
      
साल 2013 में आनंद एल राय जब धनुष के साथ 'रांझणा' लेकर आए, तब वह फिल्म हर दिल की धड़कन बन गई। अब वह धनुष और कृति सेनन के साथ Tere Ishq Mein ला रहे हैं। यह तमिल और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। यह एक इमोशनल लव स्टोरी है, जो 'रांझणा' की दुनिया का ही हिस्सा है। एकतरफा प्यार, साथी को पाने की अथाह लालसा और प्रेम-संघर्ष पर बुनी इस कहानी को एआर रहमान ने संगीत से सजाया है।
  
You may also like
 - झारखंड में पांच जेल अधीक्षकों की हुई पोस्टिंग, चंद्रशेखर प्रसाद सुमन बने हजारीबाग जेल के काराधीक्षक
 - छात्रों के हित को ध्यान में रखकर करें पुस्तक लेखन का कार्य: प्रबल सिपाहा
 - मोंथा' की विदाई पर भी आफत: चक्रवाती तूफान कमजोर हुआ, पर अवशेषों ने छत्तीसगढ़ के किसानों की नींद उड़ाई
 - राज्यपाल पटेल ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
 - प्रधानमंत्री ने मीडिया के संपादकों से की वार्ता, चुनाव होने पर संदेह न करने की अपील की