मेष राशि, जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। कारोबार से जुड़े लोग अपनी योजनाओं पर गंभीरता से काम करेंगे। नौकरी में अगर कोई जिम्मेदारी दी जाए तो उसका ठीक से निर्वहन करें। गलती की गुंजाइश न रखें। अपने कीमती समय को ऐसे ही बैठकर न बर्बाद करें। जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आपकी कोई पुरानी योजना फिर से चल निकलेगी। बच्चों की भावनाओं को समझन का प्रयास करें। उनसे संयम के साथ बातचीत करें।
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।
वृषभ राशि, आर्थिक लाभ होने के आसार
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। किसी पुराने निवेश से आपको फायदा हो सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर पैसों को लेकर चिंता बनी हुई थी तो आज आपको राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। परिवार के सुझावों को ध्यान से सुनें और समझकर ही फैसले लें, वरना नुकसान हो सकता है। नौकरी तलाश रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। कोई काम मुश्किल पैदा कर सकता है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।
मिथुन राशि, निवेश का विचार कर सकते हैं
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। अगर कोई दोस्त आपको निवेश की सलाह देता है तो उस पर विचार कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है तो आज सुलह की पहल कर सकते हैं। अगर मन में गुस्सा भी है तो भी शांति बनाए रखें। किसी पुराने मसले को लेकर परिवार में आपकी कोई गलती सामने आ सकती है इसलिए सच्चाई से सामना करने को तैयार रहें।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिवा जाप माला का पाठ करें।
कर्क राशि, आज आपकी मेहनत रंग लाएगी

कर्क राशि के जातकों की सेहत आज ठीकठाक रहेगी। अगर किसी पुरानी बीमारी से परेशान चल रहे थे तो आज कुछ राहत महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो सीनियर लोगों से बात करें। आपकी मेहनत रंग लाएगी। पूरे मन से प्रयास करें। घर के कार्यों में भी आप जिम्मेदारी से हिस्सा लेंगे। अगर पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो आज वापस मिलने के आसार हैं। अपने कार्यों पर ध्यान दें।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को नियमित जल अर्पण करें और दीया जलाएं।
सिंह राशि, कार्यक्षेत्र में आएगी तेजी
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही कोई परेशानी खत्म हो सकती है, लेकिन नई संपत्ति खरीदने की योजना फिलहाल टल सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ प्रगति होगी जिससे मन खुश रहेगा। बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाना नुकसानदेह हो सकता है इसलिए सतर्क रहें। भाई-बहनों से किसी काम में मदद लेनी पड़ सकती है। संयम से काम लें। जल्दबाजी न करें।
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।
कन्या राशि, प्रमोशन मिलने के आसार
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा हो सकता है। घर में किसी विवाद को आप बातचीत से सुलझाने में सफल रहेंगे। रिश्तों में आईं दूरियां भी कम होंगी। किसी जरूरी कार्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने के बाद मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव हो सकता है इसलिए बचकर रहें। समझदारी से काम लें, हालात बेहतर होंगे।
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लें।
तुला राशि, माता-पिता की सलाह से लें आर्थिक फैसले
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, क्योंकि तनाव और भागदौड़ आपको थका सकते हैं। अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश सफल हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुकून रहेगा। कार्यक्षेत्र पर ध्यान से काम करें। कोई भी आर्थिक फैसले माता-पिता से राय लेकर ही लें।
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि, वाहन सुख मिल सकता है

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मामलों में सकारात्मक संकेत भी लेकर आएगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। बेवजह की चिंता छोड़कर अपने काम पर ध्यान लगाएं। व्यापारी वर्ग को कुछ उतार-चढ़ाव झेलने पड़ सकते हैं, लेकिन खर्चों को संभालने में वे सक्षम रहेंगे। नया वाहन खरीदने की आपकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के विचारों को समझें। उन्हें कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।
धनु राशि, ससुराल से मिल सकता है लाभ
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ पुराने पल यादों में लौट सकते हैं। ससुराल पक्ष की ओर से आर्थिक लाभ मिल सकता है। जो छात्र विदेश में पढ़ाई के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सलाह मानकर किए गए कामों से सम्मान मिलेगा। कारोबार में नई योजनाओं की दोबारा शुरुआत हो सकती है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार जरूर करें, वरना नुकसान हो सकता है।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।
मकर राशि, सेहत का रखें खास ख्याल
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतनी जरूरी है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते तनाव हो सकता है, लेकिन सहयोगी और टीम की मदद से आप समय पर काम पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन और पेशेवर जिम्मेदारियों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। खुद को संयमित और व्यवस्थित रखें।
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।
You may also like
कर्नाटक: कार और कैंटर की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत
सूर्यदेव की कृपा से इस 1 राशि की कुंडली में राजयोग शुरू हो गया है।
जया किशोरी ने 'क्रिएटर्स मंच' में समाज और रिश्तों पर अपने विचार साझा किए, शादी को लेकर की बड़ी बात
बैंक- LPG से लेकर रेलवे तक कल 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जाने आम आदमी की जेब और जिंदगी पर क्या होगा असर ?
समय से पहले पूरे देश में पहुंचा मॉनसून, जानिए किन राज्यों में है बारिश का अलर्ट