बालों को बचाने के लिए क्या है जरूरी?

हम सभी को ये समझना होगा कि बालों की सेहत का ख्याल सिर्फ हेयर केयर प्रोडक्ट्स तक सीमित नहीं है। हम सभी को इन प्रोडक्ट्स के साथ-साथ अपने लाइफस्टाइल और डाइट में भी बदलाव करने की जरूरत है। अगर हम इन दोनों चीजों को सुधारने में कामयाब हो जाते हैं, तो बालों को बेहतर बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।
इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी ही ड्रिंक के बारे में बताने वाले हैं, जो बालों को मजबूत बनाती है और नए बालों को उगाने में मदद भी करती है। इस रेसिपी के बारे में जानकारी कंटेंट क्रिएटर श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर दी है। आइए अब रेसिपी के बारे में जान लेते हैं।
नुस्खा बनाने में इस्तेमाल हुई सामग्री
- आंवला
- चुकंदर
- करी पत्ता
- अदरक
(नोट: सामग्री की मात्रा अपने हिसाब से तय करें)
नुस्खा बनाने की विधि
इस ड्रिंक को बनाने के लिए पहले हम आइस क्यूब्स बनाएंगे। इसके लिए ऊपर बताई सभी चीजों को काटकर मिक्सी में पीस लें। अब एक लाल रंग का गाढ़ा लिक्विड तैयार हो जाएगा। आप इस लिक्विड को छानकर इसका जूस निकाल लें। अब इस पानी को आइस ट्रे में भर कर फ्रिज होने के लिए फ्रीजर में रख दें। आपके बर्फ के टुकड़े कुछ घंटों में तैयार हो जाएंगे।
अब आपको गर्म पानी का एक ग्लास लेना है। इसमें आइस क्यूब डालें और हेल्दी हेयर ग्रोथ ड्रिंक का रोजाना लुत्फ उठाएं। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो 1 हफ्ते में आपके सिर पर नए बाल आने शुरू हो जाएंगे। आइए अब सामग्री से होने वाले फायदों के बारे में जान लेते हैं।
आंवले के फायदे
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, आंवले में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलता है। साथ ही, बालों को जड़ों से मजबूती मिलती है। इसके सेवन से हेयर फॉल जैसी कई बालों की समस्याओं से बचा जा सकता है।
चुकंदर के फायदे

चुकंदर खाने से शरीर में आयरन और फोलेट की मात्रा बनी रहती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्कैल्प तक पर्याप्त मात्रा में पोषण पहुंच जाता है। ये हेयर ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होता है।
नए बाल उगाने के लिए टिप्स
करी पत्ते के फायदे
करी पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इन दोनों पोषक तत्वों की मदद से सफेद बालों की समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। इससे बाल नेचुरली काले होते हैं।
अदरक के फायदे
बता दें कि अदरक स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। साथ ही, नए बाल उगाने में मदद मिल सकती है। बालों की थिकनेस में भी सुधार होता है।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
You may also like
दिवाली पर किसानों को डबल सरप्राइज: सरकार भेजेगी ₹2000, जल्द आएगी तारीख!
जब राबड़ी राज में 3 अफसरों ने चलाई थी सरकार, बन गए थे लालू प्रसाद यादव की आंख और कान
वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर से फिर से शुरू होगी, भूस्खलन के बाद दो हफ्ते तक रही स्थगित
मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली कंगना रनौत को राहत, याचिका पर सुनवाई से इनकार
चित्रकारी, बढ़ईगीरी... फैसला सुनाने की जगह जज करते हैं ये काम, CJI ने अपने पुराने साथी के बारे में क्यों कही ये बात