फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी के रिश्तों में आई दरार के बाद महिला से प्रताड़ित पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दावा किया जा रहा है कि महिला की प्रताड़ना लगातार बढ़ी हुई थी। दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि पति को आखिरकार अपनी जान देनी पड़ गई।
10 साल पहले हुई थी शादीजानकारी के अनुसार, थरियांव थाना क्षेत्र के बरियारपुर मजरे औरेई गांव निवासी अमृतलाल ने अपने बेटे लवकुश की शादी 10 साल पहले हुसैनगंज थाने के बभरौली गांव के रहने वाले रामबाबू की बेटी छाया देवी से की थी।
बताया जा रहा है कि विवाह के कुछ दिन बाद से ही दंपति के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। जिसके चलते अमृतलाल बेटे लवकुश और बहू छाया देवी को 2 साल बाद अलग कर दिया था।
10 दिन पहले ही लौटा था घरलवकुश इसके बाद रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर चला गया था। अभी हाल ही में दीपावली पर्व से करीब 10 दिन पहले ही लवकुश बाहर से घर आया तो फिर से दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। दीपावली के दिन भी पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ था। आरोप है कि पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
ससुर की तहरीर पर हुई कार्रवाईथानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

You may also like
रूस-चीन ने पश्चिम में फैलाया 'कातिल हसीनाओं' का जाल, अमेरिकी इंजीनियर्स को कर रहीं हनीट्रैप, जानें कैसे बनाती हैं निशाना
179 रन की बड़ी हार... बांग्लादेश ने मैच के साथ सीरीज में भी मारी बाजी, वेस्टइंडीज की टीम फिर बेइज्जत
ड्रग्स तस्कर सलीम डोला का करीबी सुहेल शेख गिरफ्तार, दुबई से पकड़ कर भारत लाई मुंबई क्राइम ब्रांच
Kuber Murti Vastu : क्या कुबेर की मूर्ति घर में रखना सही है, जानें वास्तु शास्त्र की राय
सर्दी की दस्तक! कल उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी, पहाड़ों पर बर्फबारी, इन 5 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट