Next Story
Newszop

बगल महकाने के लिए लगाते हैं डियो? संभल जाओ... कुछ घंटों की खुशबू पड़ेगी भारी, फिर होगा पछतावा

Send Push
अंडरआर्म्स काले होने की समस्या महिलाएं हो या पुरुष दोनों में ही कॉमन होती है। ऐसे में लोग कई तरह की स्किन व्हाइटनिंग क्रीमें इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इससे त्वचा पर कोई खास निखार नहीं आता है। अंडरआर्म्स में इस्तेमाल होने वाली सबसे कॉमन चीज डियो या परफ्यूम होते हैं। लोग अपने डेली रूटीन में इनका इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि खुशबू फैलाने वाली इन चीजों को आमतौर पर अपने पास रखते ही हैं, क्योंकि कुछ घंटे बीतने के बाद इसे दोबारा लगाना पड़ता है।
ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि हम अच्छी खुशबू के लिए डायरेक्टली अपने अंडरआर्म्स पर जिस परफ्यूम या डियो का इस्तेमाल कर रहे हैं, इससे त्वचा को कोई नुकसान तो नहीं हो रहा है? शायद आपका जवाब नहीं होगा, क्योंकि अगर हां होता, तो आप इन चीजों का स्किन पर डायरेक्ट इस्तेमाल बंद कर देते। खैर, आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
परफ्यूम का डायरेक्ट इस्तेमाल हानिकारक क्यों? image

बता दें कि मशहूर कंटेंट क्रिएटर रौनक माथुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल आपको अंडरआर्म्स में नहीं करना चाहिए। इन्हीं में से एक डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल भी है। दरअसल, रौनक की मानें, तो इन खुशबू करने वाली चीजों में अल्कोहल का इस्तेमाल होता है।

बता दें कि अल्कोहल से जलन और लंबे समय तक पिगमेंटेशन रहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यही वजह है कि डियो कभी भी डायरेक्ट स्किन पर नहीं लगाना चाहिए। आइए अब अन्य चीजें भी जान लेते हैं, जिनका इस्तेमाल आपको अंडरआर्म्स में नहीं करना चाहिए।


नींबू का रस न लगाएं image

कई लोग अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए नींबू का रस लगाते हैं। कई बार वे इस नुस्खे में अन्य चीजें भी मिलाते हैं और कई बार सीधा भी इसका इस्तेमाल करते हैं। मगर ये कोई ग्लो हैक नहीं है। नींबू के रस से आपकी त्वचा जल सकती है और कालापन काफी हद तक बढ़ सकता है।



बेकिंग सोडा का न करें इस्तेमाल image

कई लोग बेकिंग सोडा में ही नींबू का रस मिलाकर अंडरआर्म्स में लगाते हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे त्वचा का पीएच बिगड़ता है, साथ ही रैशेज और जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।


हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल image

अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के लिए लोग हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इससे महज केमिकल बर्न की समस्या होती है।





एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल image

बता दें कि अगर आप डायरेक्ट स्किन पर एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, तो सेंसिटिव स्किन में गंभीर जलन पैदा हो सकती है। आपकी त्वचा सेंसिटिव हो या नहीं आपको डायरेक्ट इस तेल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।


अंडरआर्म्स में कौन सी चीजें नहीं लगाएं?​


टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल image

टैल्कम पाउडर सारे नहीं, लेकिन कई आपकी स्किन के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इन्हें अंडरआर्म्स में लगाने से स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं और त्वचा से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।



(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now