आज का मौसम 05 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: गर्मी और उमस से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए आज मौसम राहत देने वाला साबित हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (5 अक्टूबर) दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश के साथ आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 6 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन 24 घंटे बारिश होने की संभावना है। साथ ही, तेज हवाएं चलने की आशंका भी है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी। वहीं 7 अक्टूबर को एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दिन मध्यम बारिश हो सकती है। 8 और 9 अक्टूबर से मौसम धीरे-धीरे साफ होना शुरू होगा। 8 अक्टूबर को आसमान आंशिक रूप से बदला रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक 9 अक्टूबर को मुख्य रूप से साफ मौसम की संभावना जताई गई है। इन दिनों अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज (5 अक्टूबर) यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर-भारत के अधिकांश हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसमउत्तर प्रदेश में मॉनसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी है। यूपी के कई जिलों में हो रही बारिश के चलते उमस और गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (5 अक्टूबर) के साथ कल (6 अक्टूबर) भी बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश की तुलना में पश्चिमी यूपी में बारिश ज्यादा होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 6 अक्टूबर को प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा। 5 अक्टूबर से बारिश का दौर तेज होगा और 6 अक्टूबर को कई जगहों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसके बाद 7 अक्टूबर से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी। 9 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की प्रबल संभावना है।
आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान?
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसमउत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है, जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं, जबकि कहीं कहीं हल्की बौछारें भी पड़ रही है। उत्तराखंड में आज से आने वाले 3 दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्र में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी चलने का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक आज हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय से बिजली चमकने, 40 से 50 प्रति किलोमीटर घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और बारिश के अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

You may also like
Supreme Court On Divorce Case: तलाक के केस में पत्नी से फोन पर हुई बातचीत का रिकॉर्ड सबूत के तौर पर पेश कर सकते हैं या नहीं?, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
Women's World Cup 2025: क्या बारिश बिगाड़ देगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले का खेल, जानें कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम
भारतीय टीम में सिर्फ रोहित शर्मा के साथ हुआ ऐसा अन्याय? ICC ट्रॉफी भारत के लिए लकी, लेकिन हिटमैन के लिए पनौती क्यों?
किचन में छिपे हैं कई प्राकृतिक एंटीबायोटिक, सही विधि से इस्तेमाल दिला सकता है रोगों से मुक्ति
छोटी बच्चियों का शौकीन ताऊ! 8 महीने` की भतीजी पर डोल गया दिल, बनाया हवस का शिकार