दरभंगा: हवाई जहाज में 9 घंटे के इंतजार के बाद जब फ्लाइट कैंसिल कर दी जाए तो किसी का भी धैर्य जवाब दे जाएगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाले स्पाइसजेट के विमान में यात्रियों को बैठने के 9 घंटे बाद रद्द कर दिया गया। इसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जबर्दस्त हंगामा किया। स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 447 को सुबह 11:40 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन 9 घंटे तक इंतजार कराने के बाद कंपनी ने फ्लाइट रद्द कर दी। यात्रियों को बार-बार आश्वासन दिया गया लेकिन शाम होते-होते बिना किसी अनाउंसमेंट के फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। इसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया।
दरभंगा एयरपोर्ट पर 9 घंटे इंतजार के बाद फ्लाइट रद्दयात्रियों का आरोप है कि कंपनी ने झूठ बोलकर उन्हें परेशान किया। न होटल की व्यवस्था की गई, न ही कोई ट्रांसपोर्ट दिया गया। एक महिला यात्री ने बताया कि वो मधुबनी जिले के रघोली गांव से आई हैं। सुबह से एयरपोर्ट पर हैं। 9-10 घंटे इंतजार के बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। कोई क्रू मेंबर या एयर होस्टेस नजर नहीं आई। सिर्फ नूडल्स देकर काम चलाया गया। एयरपोर्ट शहर से दूर है। कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।
Video
दरभंगा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिलइनका कहना है कि महिला यात्रियों को रात भर एयरपोर्ट पर रुकने को कहा जा रहा है। बाहर निकालने की बात भी हो रही है। कंपनी के स्टाफ का व्यवहार भी ठीक नहीं है। कोई सीनियर अधिकारी मौजूद नहीं है। सुबह 9 बजे से बिना खाए-पिए एयरपोर्ट पर हैं। होटल में रूम दिलाने की बात पर स्टाफ ने कहा कि पैसे कहां से लाएं। ऑनलाइन होटल बुक करने की कोशिश की, लेकिन दरभंगा में होटल उपलब्ध नहीं है।
परेशान यात्रियों ने किया एयरपोर्ट पर हंगामाएक बुजुर्ग मरीज ने बताया कि वो इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी से आए हैं। दिल्ली में अस्पताल में अपॉइंटमेंट था। फ्लाइट रद्द होने से नहीं जा पाए। उन्होंने कहा कि यह स्पाइसजेट की मनमानी है। यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, कई बिजनेसमैन और नौकरी-पेशा वाले लोग अपनी प्लानिंग के हिसाब से महीनों पहले टिकट बुक कराए थे, अब मारे-मारे फिर रहे हैं।

You may also like
बच्चों के गले में डालें चांदी के सूरज का लॉकेट, मिलेंगे ऐसे फायदे सपने में भी नहीं सोचा होगा
आज का राशिफल 20 जुलाई 2025 :वृषभ, सिंह और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और लाभदायक होगा, मिलेगा शुभ योग का लाभ
पाकिस्तानी कपल की अनोखी प्रेम कहानी: लुबना और उमर की शादी
सिर्फ 5 मिनट में नींद आयेगी वो भी बिना दवाँ के, बस अपनी कलाई के इस बिंदु को दबाएँ और फिर देखे कमाल, जरूर पढ़े और शेयर करे
गौतम बुद्ध की शिक्षाएं: जीवन की चार पत्नियां और उनका महत्व