Next Story
Newszop

ज्येष्ठ अमावस्या पर ग्रहों का अद्भुत संयोग, त्रिग्रह योग से इन 5 राशियों की होगी जमकर कमाई

Send Push
Jyeshtha Amavasya Horoscope : ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों की रानी चंद्रमा और ग्रहों के राजकुमार बुध ज्येष्ठ अमावस्या के दिन एक ही राशि में होंगे। इस दिन सोमवती अमावस्या, शनि जयंती और वट सावित्री व्रत का बेहद शुभ संयोग बनने जा रहा है। ये तीनों ग्रह 26 मई को वृषभ राशि में होंगे, जिससे त्रिग्रह योग का संयोग बनेगा। वृषभ राशि में सूर्य और बुध के होने से बुधादित्य योग और चंद्रमा के अपनी उच्च राशि में होने से गौरी योग का भी उत्तम संयोग बनेगा। इसके साथ ही इस दिन शुक्र मीन राशि में गोचर करेंगे। अपनी उच्च राशि मीन में होने से शुक्र मालव्य राजयोग का सुंदर संयोग बनाएंगे। ऐसे में ग्रहों की ज्योतिषीय गणना से वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए ज्येष्ठ अमावस्या का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है। ऐसे में आइये जानते हैं इन राशियों को क्या-क्या लाभ मिलेंगे।
​वृषभ राशि, अप्रत्याशित लाभ के आसार image

वृषभ राशि के जातकों को ज्येष्ठ अमावस्या के दिन कई मामलों में लाभ मिलने के आसार हैं। परिवार में आपके सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी से आपको आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। इसके साथ ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार के लिहाज से भी दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ हो सकता है। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।


कर्क राशि, पुरानी इच्छा पूरी होने से होगी खुशी image

कर्क राशि के जातकों को ज्येष्ठ अमावस्या के दिन आर्थिक रूप से बड़े फायदे मिलेंगे। आपको आय के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि न सिर्फ आप इस दिन जमकर कमाई करेंगे, बल्कि उसे सहेजने में भी सफलता हासिल करेंगे। इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों को इस दिन वेतन में बढ़ोतरी या प्रमोशन आदि का भी लाभ मिल सकता है। आपको परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही आपकी दबी हुई कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।


कन्या राशि, किस्मत का मिलेगा पूरा सहयोग image

कन्या राशि के जातकों को ज्येष्ठ अमावस्या के दिन विशेष रूप से भाग्य का सहयोग मिलेगा। आपके अटके हुए काम बनेंगे, साथ ही कम मेहनत में आप अधिक लाभ कमाने में सफल होंगे। इसके साथ ही कन्या राशि के जातकों कारोबार में अचानक लाभ का संयोग प्राप्त होगा। विदेश यात्रा से जुड़े प्रयास सफल होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। आपको पिता या किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। इससे आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे।


​वृश्चिक राशि, पार्टनरशिप में होगा अच्छा मुनाफा image

वृश्चिक राशि वालों को ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पार्टनर का सहयोग मिलेगा। अगर आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो आपको अच्छा मुनाफा होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ व्यापारिक साक्षेदारी में आपको लाभ होगा। इसके साथ ही जीवनसाथी के भाग्य से आपके काम बनेंगे। प्रेम विवाह की योजना बना रहे हैं तो इस दिन परिवार को अपने रिश्ते के बारे में बता सकते हैं। इस दिन कार्यक्षेत्र में तालमेल बैठाकर काम करने से आपको लाभ होगा।


​मकर राशि, धन लाभ से जुड़े प्रयास होंगे सफल image

मकर राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या के दिन संतान से जुड़ा सुख हासिल कर सकते हैं। इससे आपका मन बेहद प्रसन्न होगा। इसके साथ ही आपको दीर्घकालिक निवेश का फायदा मिल सकता है। धन लाभ से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। यही नहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को इस दिन कोई अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों से आर्थिक मदद मिल सकती है।

Loving Newspoint? Download the app now