Next Story
Newszop

आज का सिंह राशिफल, 15 अगस्त 2025 : आज कहीं से अचानक ही लाभ मिल सकता है

Send Push
Leo Horoscope 15 August, 2025 :

आज सिंह राशि का करियर राशिफल :
सिंह राशि के जातकों के लिए का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। आपको आज कहीं से अचानक ही लाभ मिल सकता है। कोई अच्छी डील मिल जाने की भी आज आपको खुशी होगी। कामकाज में आज सकारात्मक स्थिति रह सकती है। सामाजिक और राजनीतिक कार्यों से जुड़े जातकों का प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज पिता और पैतृक पक्ष की ओर से भी फायदा मिलता दिख रहेगा। फैमिली बिजनेस में आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। अगर आप प्रॉपर्टी संबंधी डील कर रहे हैं तो आज आपको इसमें फायदा हो सकता है।



आज सिंह राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : सिंह राशि के जातक आज घर परिवार में अनुकूल स्थिति का लाभ ले पाएंगे। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना भी बना सकते हैं। किसी दोस्त या सगे संबंधी से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपके घर मे आज धर्म कर्म का भी माहौल रह सकता और पुण्य कार्यों में आप सहभागी भी बन सकते हैं। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ सामंजस्य बना रहेगा और आप प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं।



आज सिंह राशि की सेहत :
आज के दिन सिंह राशि के जातकों की सेहत सामान्य बनी रहेगी। फिर भी जिन लोगों को हाल फिलहाल में बुखार और स्वास्थ्य संबंधी समस्या रही है वह परहेज का ध्यान रखें और बाहरी खानपान से बचें तो बेहतर होगा। योग ध्यान करना फायदेमंद होगा।



आज सिंह राशि के उपाय : आपको आज उपाय के तौर पर श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।
Loving Newspoint? Download the app now