नई दिल्ली: मुंबई में इस समय काफी कंपनियां भारी-भरकम किराए पर ऑफिस ले रही हैं। अब फाइनेंस कंपनी जेपी मॉर्गन (JP Morgan) ने भी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में एक बहुत बड़ी जगह किराए पर ली है। यह जगह जापानी कंपनी सुमितोमो (Sumitomo) के एक बन रहे ऑफिस टावर में है। जेपी मॉर्गन अमेरिका की कंपनी है।
जेपी मॉर्गन ने 1,16,210 वर्ग फुट से ज्यादा की जगह 10 साल के लिए किराए पर ली है। जेपी मॉर्गन इस जगह का इस्तेमाल ऑफिस के तौर पर करेगा और इसके बदले सुमितोमो को किराया देगा। यह लीज 10 साल के लिए है। जेपी मॉर्गन चाहे तो इसे 5-5 साल के लिए तीन बार और बढ़ा सकता है। इस तरह, यह लीज कुल 25 साल तक चल सकती है।
तो बन जाएगा रेकॉर्डअनुमान है कि जेपी मॉर्गन पहले 10 सालों में लगभग 1,000 करोड़ रुपये किराया देगा। अगर यह लीज 25 साल तक चलती है तो कुल किराया 2,500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकता है। इससे यह सौदा देश के सबसे महंगे प्रॉपर्टी मार्केट में से एक बन गया है।
जापान की है बिल्डिंगयह ऑफिस BKC के G ब्लॉक में बन रही बिल्डिंग की 11वीं और 12वीं मंजिल पर है। यह जमीन सुमितोमो रियलिटी एंड डेवलपमेंट कंपनी की भारतीय शाखा गोइसु रियलिटी से ली गई है। यह जानकारी प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी देने वाली कंपनी प्रॉपस्टैक के दस्तावेजों से मिली है। कुछ लोगों का कहना है कि यह नया ऑफिस जेपी मॉर्गन का इंडिया का हेड ऑफिस होगा। उनके अनुसार जेपी मॉर्गन के इंडिया के सारे बड़े काम यहीं से होंगे।
60 करोड़ से ज्यादा सिक्योरिटी डिपॉजिटलीज एग्रीमेंट के अनुसार जेपी मॉर्गन इंडिया हर महीने 6.91 करोड़ रुपये किराया देगा। यह किराया 595 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से है। हर तीन साल में किराए में 15% की बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने 62.23 करोड़ रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर दिए हैं। यह पैसा इसलिए दिया जाता है ताकि अगर कंपनी को कोई नुकसान हो तो उसकी भरपाई की जा सके। यह सौदा 12 जून को हुआ था।
जापानी कंपनी की भूमिका?सुमितोमो BKC में 3 एकड़ जमीन पर एक ऑफिस टावर बना रहा है। इसमें 6 बेसमेंट, एक ग्राउंड फ्लोर और 12 मंजिलें होंगी। सुमितोमो ने यह जमीन मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) से 2,067 करोड़ रुपये में 80 साल के लिए लीज पर ली है। गोइसु रियलिटी ने यह जमीन 80 साल के लीज एग्रीमेंट के तहत ली है। कंपनी ने 2019 में सबसे ज्यादा बोली लगाई थी, लेकिन डील को पूरा होने में चार साल से ज्यादा लग गए।
अमेरिकी कंपनियों के लिए खास बन रहा भारतइंडिया अब अमेरिकी कंपनियों के लिए एक खास जगह बनता जा रहा है। अमेरिका की कंपनियां लगातार इंडिया में अपने ऑफिस बढ़ा रही हैं। मुंबई से लेकर बेंगलुरु तक, अमेरिकी कंपनियां इंडिया के कमर्शियल रियल एस्टेट सेक्टर को बदल रही हैं। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी टेस्ला भी मुंबई में अपना ऑफिस शुरू करने जा रही है। टेस्ला ने ऑफिस बनाने का काम शुरू भी कर दिया है।

You may also like
'पहले काकी को खिलाओ...' : दोस्त की पार्टी में बर्थडे पार्टी में पहुंचे धोनी, केक पर कह दी ऐसी बात कि माहौल हो गया हल्का; VIDEO
कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर CM योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश...
केरल क्राइम फाइल्स 2: एक रहस्यमय अपराध कथा का अनावरण
अनिल कपूर भाई बोनी के साथ पहुंचे ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन, मां के लिए की शांति पूजा, लगाया रुद्राक्ष का पौधा
आज की स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल की खबरें