भोपाल: मध्य प्रदेश 1 नवंबर 2025 को 70 साल का हो गया है। इस बार मध्य प्रदेश स्थापना दिवस को ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश' के रूप में मनाया जा रहा है। बीते सात दशकों के इतिहास में संभवत: मध्य प्रदेश ही इकलौता ऐसा राज्य है, जिसके स्थापना दिवस के मौके पर जल और थल पर भारत की रक्षा की कमान उसके ही दो बेटों के हाथ में है। एक भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, तो दूसरे भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी।
एक दिन पहले ही आए एमपी
यह इत्तेफाक है कि मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 2025 से ठीक एक दिन पहले, यानी 31 अक्टूबर को ये दोनों बेटे एक साथ अपनी जन्मभूमि मध्य प्रदेश आए। रीवा के उस सैनिक स्कूल में भी गए, जहां के कैडेट्स से इन्होंने भारतीय सेना में सर्वोच्च पदों तक का सफर तय किया। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी तो अपने पैतृक गांव महुड़र भी गए, जहां ग्रामीणों ने उनके स्वागत में पलक-पांवड़े बिछा दिए।
सतना से हैं नेवी चीफ
भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी का जन्म सतना में हुआ। नौसेना प्रमुख के आगमन पर उनके सम्मान में पैतृक गांव महुड़र के सरकारी स्कूल में समारोह आयोजित किया गया। इसी स्कूल से त्रिपाठी ने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी। वे नौसेना प्रमुख बनने के बाद पहली बार सतना आए थे। दिनेश कुमार त्रिपाठी का जन्म 15 मई 1964 को ग्राम महुड़र, तहसील रामपुर बाघेलान, जिला सतना (मध्य प्रदेश) के एक सामान्य ब्राह्मण परिवार में हुआ। त्रिपाठी की कक्षा 5 तक की शुरुआती शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में हुई। वर्ष 1973 में कक्षा 6 में उन्हें सैनिक स्कूल रीवा में दाखिला मिल गया, जहां वे सतपुड़ा हाउस में रहे।
1981 में NDA में सलेक्शन
सैनिक स्कूल रीवा से पढ़कर निकले दिनेश कुमार त्रिपाठी का वर्ष 1981 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खडगवासला, पुणे में चयन हुआ। वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। थिमैया मेडल विजेता दिनेश कुमार को अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और नौसेना मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें रॉबर्ट ई. बैटमैन इंटरनेशनल अवार्ड भी प्राप्त हुआ है। दिनेश त्रिपाठी ने अपने 40 साल के लंबे करियर में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। भारतीय नौसेना के जहाज विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान उनके हाथों में रही। उन्होंने कई महत्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ नियुक्तियों पर भी कार्य किया है।
अप्रैल 2024 में बने नौसेना प्रमुख
30 अप्रैल 2024 को नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी को कम्युनिकेशन एवं इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर का विशेषज्ञ माना जाता है। वे गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर INS मुंबई, INS किर्च, INS त्रिशूल और INS विनाश जैसे जहाजों की कमान संभाल चुके हैं। दिनेश कुमार त्रिपाठी को बतौर सेकेंड लेफ्टिनेंट वर्ष 1985 में नेवी में कमीशन मिला। वर्ष 2019 में वे पदोन्नत होकर वाइस एडमिरल बने। अब वे भारतीय नौसेना प्रमुख की कमान संभाल रहे हैं।
आर्मी चीफ रीवा से
भारत के 30वें थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मुडीला गांव में हुआ। उनके पिता श्रीकृष्ण द्विवेदी माइनिंग अफसर और मां मानवती द्विवेदी गृहिणी थीं। उपेंद्र द्विवेदी तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। बड़े भाई डॉ. पी.सी. द्विवेदी रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन रहे हैं, जबकि दूसरे भाई पी.एस. द्विवेदी भोपाल में सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। बहन डॉ. पुष्पा पाण्डेय जबलपुर जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।
भारते के 30वें आर्मी चीफ
मध्य प्रदेश के विंध्य इलाके के बेटे उपेंद्र द्विवेदी ने 30 जून 2024 को जनरल मनोज पांडे के बाद भारत के 30वें आर्मी चीफ के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने सैनिक स्कूल रीवा में 1973 से 1980 तक पढ़ाई की। स्नातक के बाद 15 दिसंबर 1984 को सेना में कमीशन प्राप्त किया। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 2025 से एक दिन पहले सैनिक स्कूल रीवा पहुंचकर उपेंद्र द्विवेदी भावुक हो गए। उन्होंने सैनिक स्कूल रीवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भी मौजूद थे।

You may also like

दुनिया का सबसे महंगा टायलेट बिकने को तैयार, 1 करोड़ डॉलर से शुरू होगी नीलामी, जानें क्यों है इतना खास

दिल्ली की मेट्रो सर्विस बार-बार क्यों हो रही 'बेपटरी', हर बार उठते हैं ये 3 बड़े सवाल

नागरिकों के लिए निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता है : स्नेहा दुबे-पंडित

अमेठी पुलिस ने खोए हुए 75 मोबाइल फोन किए बरामद

ड्रग्स तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ , तीन तस्कर गिरफ्तार