अगली ख़बर
Newszop

इन 10 देशों में रहते हैं भारत से ज्यादा रईस, एक का साइज तो हरियाणा से भी छोटा है

Send Push
नई दिल्ली : अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। दुनिया के टॉप 10 अमीरों में नौ इसी देश के हैं। अगर अल्ट्रा रिच लोगों की लिस्ट देखें तो इसमें भी अमेरिका पहले नंबर पर है। इस देश में 30 मिलियन डॉलर यानी 2,65,85,55,000 रुपये से अधिक नेटवर्थ वाले लोगों की आबादी 225,077 है। इस लिस्ट में दूर-दूर तक कोई अमेरिका के आसपास भी नहीं है। दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश और दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी चीन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। वहां अल्ट्रा रिच लोगों की आबादी 98,551 है।

इस लिस्ट में यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी 3 नंबर पर है। इस देश में 29,021 लोग ऐसे हैं जिनकी नेटवर्थ 30 मिलियन डॉलर से अधिक है। कनाडा में ऐसे लोगों की संख्या 27,928 है। उसके बाद फ्रांस (24,941), यूके (23,072), जापान (21,710), इटली (15,952), ऑस्ट्रेलिया (15,347) और स्विट्जरलैंड (14,734) का नंबर है। यूरोप का प्लेग्राउंड कहे जाने वाले स्विट्जरलैंड की आबादी उत्तराखंड से भी कम है जबकि इसका एरिया हरियाणा से कम है।


भारत का नंबर
इस लिस्ट में भारत 11वें नंबर पर है। भारत में ऐसे लोगों की संख्या 13,263 है जिनके पास 30 मिलियन डॉलर से ज्यादा पैसे हैं। आबादी के हिसाब से भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है। भारत के बाद स्पेन (10,149), नीदरलैंड (8,390), ताइवान (7,640), साउथ कोरिया (7,310), हॉन्ग कॉन्ग (5,957), सिंगापुर (4,783), स्वीडन (4,125), न्यूजीलैंड (2,587) और नॉर्वे (2,276) का नंबर है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें