ऋषिकेश: धर्मनगरी ऋषिकेश से एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसमें एक महिला का जीवन अधर में पड़ गया है। पांच बच्चों की मां को दूसरे धर्म के एक युवक से इश्क हो गया। दोनों के बीच फोन पर बातें और चोरी छिपे मिलना जुलना भी शुरू हो गया। एक दिन महिला ने प्रेमी को घर पर बुला लिया। अचानक पति बाहर से आ गया और रंगेहाथों पकड़ लिया। पति ने हंगामा किया और पुलिस बुला ली।
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सुलह कराने की कोशिश की। बात नहीं बनी तो तीनों को थाने ले गए। पति ने अब पत्नी को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है। वहीं, प्रेमी भी साथ रहने को राजी नहीं है। फिलहाल महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। पुलिस उसके पति को समझाने की कोशिशों में जुटी है।
पुलिस पति को समझाने में जुटीपुलिस ने बताया कि पति और प्रेमी दोनों ने महिला को अपने साथ रहने से इनकार कर दिया है। फिलहाल पांचों बच्चों की परवरिश पति अकेले कर रहा है। पुलिस उसे समझा बुझाकर पत्नी को वापस ले जाने का प्रयास कर रही है। 2 सितंबर को पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ अपने ही घर में रंगेहाथों पकड़ लिया था।

You may also like
हजरतबल दरगाह विवाद: इल्तिजा मुफ्ती ने पुलिस कार्रवाई को बताया 'बेतुका'
आजादी की लड़ाई में शरत चंद्र बोस का अमर योगदान, एकता और संघर्ष की जीती-जागती मिसाल
सिकंदर रजा ने श्रीलंका के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि
सुधांशु त्रिवेदी ने उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, अशोक स्तम्भ विवाद पर उठाए सवाल
Hardik Pandya को चाहिए सिर्फ 17 रन, एशिया कप में ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले खिलाड़ी