कल का मौसम 11 नवंबर 2025: देश के कई हिस्सों में गुलाबी ठंड अब कड़ाके की ठंड में बदल रही है। मौसम विभाग ने कल यानी 11 नवंबर से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही दक्षिण हरियाणा, उत्तर पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में तापमान में अचानक गिरावट आएगी।
वहीं, 11 से 13 नवंबर तक दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। दिल्ली में अगले 7 दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। धुंध की चादर और गहरी हो सकती है। यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी सर्दी बढ़ रही है, लेकिन इन राज्यों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कल कितना रहेगा आपके शहर का तापमान?
तमिलनाडु में अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट आईएमडी ने अगले दो दिनों में तंजावुर, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, विरुधुनगर और थूथुकुडी सहित तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इन क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है, क्योंकि गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने अपने ताजा मौसम बुलेटिन में बताया कि सोमवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर बिजली और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को थूथुकुडी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, पुदुक्कोट्टई और तंजावुर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली, यूपी और बिहार का मौसम कैसा रहेगा?दिल्ली में अगले 7 दिनों के भीतर ठंड अपने चरम पर पहुंच सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ होगी। साथ ही, सुबह और शाम को 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो ठंड को और बढ़ाएंगी।
सर्दी की दस्तकउत्तर प्रदेश और बिहार में भी सर्दियों ने दस्तक दे दी है। आने वाले कुछ दिनों में इन दोनों राज्यों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। यूपी और बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। रात को तापमान अचानक गिरने से ठंड बढ़ सकती है। इसके अलावा, बिहार के उत्तर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलने के भी आसार हैं। इसका मतलब है कि इन इलाकों में हवाएं तेज और ठंडी चलेंगी।
पहाड़ों पर बर्फबारी के आसारपहाड़ों पर भी मौसम करवट ले रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि लाहौल स्पीति और मनाली जैसे इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के चमोली, नैनीताल, मसूरी और रुद्रप्रयाग जैसे शहरों में भी शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा, जिससे ठंड और अधिक महसूस होगी।

You may also like

High Alert In Mumbai: दिल्ली के लाल किला इलाके में बड़ा धमाका, 8 लोगों की मौत, मुंबई समेत महाराष्ट्र में हाई अलर्ट

Delhi Blast News: बिहार चुनाव से ठीक पहले दिल्ली में धमाका, अपनों का हाल जानने के लिए घनघनाने लगे फोन

दो मुंहे सेंड बोआ सांप: बाजार में बढ़ती मांग और तस्करी की कहानी

नई दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत, कई घायल (लीड-1)

वंदे मातरम को देशभक्ति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए: एसटी हसन