गाजियाबाद: आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जहां डॉग लवर्स में खुशी का माहौल है, वहीं काफी लोग इस निर्णय से नाखुश हैं। गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही युवती को एक व्यक्ति ने दनादन थप्पड़ जड़ दिए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने युवती को कुत्तों को खाना खिलाने से मना किया था। इस पर दोनों में बहस शुरू हो गई। दावा किया जा रहा है कि 38 सेकेंड के भीतर शख्स ने युवती को आठ थप्पड़ मारे। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले महिला ने थप्पड़ मारा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवती को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'दीदी वीडियो बनाओ', जिस पर व्यक्ति ने जवाब दिया, 'वीडियो बनाओ'। इसके बाद युवती ने कहा, 'तुम मुझे मार रहे हो', जिस पर व्यक्ति ने कहा, 'पहले किसने मारा?'
आरोपी अरेस्टसहायक पुलिस आयुक्त रितेश त्रिपाठी ने शनिवार को कहा, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति एक महिला के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था और उसे मार भी रहा था। घटना का संज्ञान लेते हुए, आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।
बीते शुक्रवार की घटनावीडियो में दिख रही महिला की पहचान यशिका शुक्ला के रूप में हुई है, जबकि वीडियो में दिख रहे पुरुष की पहचान कमल किशोर खन्ना के रूप में हुई है। विजय नगर थाने के प्रभारी शशि चौधरी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है, जिसमें कमल किशोर खन्ना नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पहले महिला ने पुरुष को मारा: पुलिस सूत्रपुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि महिला ने ही सबसे पहले पुरुष को मारा था। समाचार चैनलों पर प्रसारित कुछ वीडियो में बताया गया है कि महिला को 38 सेकंड में आठ बार थप्पड़ मारे गए। हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया कि महिला को कितनी बार थप्पड़ मारे गए।

You may also like
अफगानिस्तान के गजनी में सड़क हादसा, 2 की मौत, 12 घायल
25 अगस्त : एक नहीं, बल्कि दो बार! इसी दिन भारत 'पोलो' में बना वर्ल्ड चैंपियन
देशभर में Airtel का नेटवर्क ठप, दिल्ली-बेंगलुरु-कोलकाता के यूज़र्स परेशान
विदुर की वो गलती जिसकी वजह से हुआ महाभारत पितामह भीष्म नेˈ कई बार टोका दुर्योधन चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता
धोखाधड़ी करने वाले 02 तांत्रिक गिरफ्तार